ब्रेकिंग न्यूज़

 दूध के साथ खजूर खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ
 आयुर्वेद में आंवले को पंचरस कहा गया है तो वहीं खजूर की अहमियत भी उससे कम नहीं है। खजूर में 32 फीसदी मिनरल्स होते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि ब्रह्मांड में जितनी भी वस्तुएं हैं वे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु  और  आकाश से बनी हैं। खजूर में अग्नि और पृथ्वी के गुण होते हैं। खजूर को गर्मी में नहीं खाया जा सकता, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। रोजाना नियमित रूप से खजूर का दूध पीने के कई फायदे होते हैं। 
 खजूर वाला दूध बनाने की विधि
 -एक कप दूध लें, इसमें  दो खजूर मिला लें और फिर इसे अच्छी तरह से उबाल लें।  जब दूध पौना कप रह जाए तब पी लें। खजूर वाला दूध रात को ही पिएं। खजूर का दूध हमेशा घर में ही बनाकर पिएं।
 खजूर के दूध के फायदे
 1. पेट रखे साफ
खजूर का दूध पीने से पेट साफ रहता है। खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए पाचन ठीक से होता है। जब पेट में खाने का पाचन ठीक से होगा तो पेट से संबंधित आधे से ज्यादा रोग ऐसे ही ठीक हो जाएंगे।
 2.हड्डियां रखे मजबूत
खजूर वैसे ही हड्डियों के लिए ठीक होता है। साथ में दूध पीने पर इसमें कैल्शियम भी मिल जाता है जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती और हड्डियां मजबूत रहती हैं। खजूर में प्रोटीन होता है जिससे मांसपेशियां भी ठीक रहती हैं। और खजूर व दूध का मिश्रण हड्डियों को मजबूत करता है। इसके अलावा खजूर के दूध में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं जिनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके नियमित सेवन से गठिया के रोग से छुटकारा मिलता है। साथ ही नींद अच्छी आती है। 
 3.शारीरिक कमजोरियों को करे दूर
खजूर में इतने फायदे होते हैं कि इसके नियमित सेवन से शरीर की शारीरिक कमजोरियां भी ठीक होती हैं। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर को स्टैमिना मिलता है। साथ ही खजूर और दूध का सेवन करने से वीर्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और स्पर्म काउंट बढ़ता है।
 4.दिल के लिए अच्छा है ये दूध
खजूर वाले दूध का सेवन करने से दिल की बीमारियां ठीक होती हैं। दरअसल खजूर वाला दूध पीने से कॉलेस्ट्रॉल कम होता है, इसलिए यह दिल के लिए फायदेमंद है। रोजाना और नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की बीमारियां ठीक रहती हैं। 
 5. .याददाश्त बढ़ाए
खजूर के दूध का सेवन करने पर दिमाग तेज होता है।  कहा जाता है कि रोजाना दो खजूर दूध के साथ लेने पर दिमाग की सूजन कम होती है। साथ ही दिमाग की नसों को आराम मिलता है और याद करने की क्षमता तेजी से बढ़ती है। 
6.दांतों को रखे मजबूत
खजूर वाला दूध रोजाना पीने से दांतों को मजबूती मिलती है। इसमें फास्फोरस होता है जिससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा खजूर वाला दूध पीने से चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। इसलिए खजूर के दूध का सेवन की बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। 
7.  जिन लोगों को शुगर की दिक्कत है वे खजूर का दूध का सेवन न करें। खजूर का दूध रात में ही पिएं। रात में हमारा शरीर तेजी से काम करता है । खजूर का दूध रात में लेने से नींद भी अच्छी आती है।
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english