ब्रेकिंग न्यूज़

 सेहत के लिए बहुत उपयोगी है अर्जुन की छाल, ऐसे करें इस्तेमाल
 अर्जुन एक ऐसा सदाबहार वृक्ष है, जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं। इसकी अंदरूनी छाल अधिक औषधीय गुणों से भरपूर है। साथ ही इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सक भी करते हैं। यह कई गंभीर समस्या जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हृदय फेलियर आदि रोगों पर प्रभावशाली है।  आज हम जानेंगे अर्जुन की छाल के फायदे....
 अर्जुन की छाल से सेहत को अनेक फायदे मिल सकते हैं।  इसके अंदर कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे- पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि मौजूद हैं, ऐसे में इसके प्रयोग से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह स्वाद में कसैली और तीखी होती है। 
 मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी 
 मधुमेह के रोगियों के लिए अर्जुन की छाल बेहद उपयोगी है। ऐसे में मधुमेह से पीडि़त रोग अर्जुन की छाल के चूर्ण को देसी जामुन के बीजों के साथ मिलाएं व नियमित रूप से रात को सोने से पहले बने चूर्ण का सेवन करें। मात्रा जानने के लिए एक बार आयुर्वेदाचार्य से संपर्क करें। इसके अलावा आप घर पर अर्जुन की छाल का काढ़ा भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कदम्ब की छाल, अर्जुन की छाल, जामुन की छाल तथा आजवाइन को एक साथ बराबर मात्रा में पीसना होगा और गैस पर आधा लीटर पानी के साथ उबालना होगा। थोड़ी देर के बाद बने मिश्रण को छानें और ठंडा होने के बाद पी लें।
  त्वचा के लिए उपयोगी  
अर्जुन की छाल का प्रयोग त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इससे बना उबटन त्वचा को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। अगर आप अपनी स्किन को टाइट करना चाहते हैं या चमकदार और साफ दिखाई देना चाहते हैं तो अर्जुन की छाल से बना लेप एक अच्छा विकल्प है। आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको बादाम, हल्दी, कपूर और अर्जुन की छाल को बराबर मात्रा में लेकर पीसना होगा और चेहरे पर लगाना होगा।  
 मोटापे से छुटकारा दिलाए  
 अर्जुन की छाल से बना काढ़ा नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी खुद-ब-खुद कम होनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको अलग से व्यायाम करने की जरूरत नहीं है।
 दिल की सेहत के लिए 
 अर्जुन की छाल हृदय संबंधी समस्या से लडऩे में मददगार हैं। ये न केवल अनियमित धड़कन संकुचन दूर करती है बल्कि हृदय में आई सूजन, स्ट्रोक के खतरे को भी दूर कर सकती है। यह दिल को ताकत पहुंचाती है। ऐसे में आम अर्जुन की छाल और जंगली प्याज को समान मात्रा में लें और उसका चूर्ण बनाएं। इस पाउडर को नियमित रूप से दूध के साथ सेवन करने से हृदय की ब्लॉकेज दूर होगी और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी।
 मूत्र की रुकावट को दूर करे 
मूत्र से संबंधित रोगों को दूर करने में अर्जुन की छाल बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा गुर्दे या मूत्राशय की पथरी को निकालने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अर्जुन की छाल को पीसकर दो कप पानी में उबालें और गैस से उतारकर रोगी  को इसका सेवन करने के लिए दें।   इसका सेवन दिन में दो बारकिया जा सकता है। ऐसा करने से न केवल पेशाब की रुकावट दूर होती है बल्कि शरीर में भी तंदुरुस्ती आती है।
  मुंह के छाले
अर्जुन की छाल से मुंह के छालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में अर्जुन की छाल के चूर्ण को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और छालों पर लगाएं। ऐसा करने से मुंह के छाले तुरंत ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीडि़त है तो अर्जुन के चूर्ण को गुड़ के साथ सेवन करें। ऐसा करने से बुखार उतर जाएगा।
 अर्जुन की छाल से होने वाले नुकसान 
 अर्जुन की छाल से रक्त स्राव के साथ शर्करा को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में जो लोग बीपी या मधुमेह की दवाई का सेवन करते हैं उन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले महिलाएं एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english