ब्रेकिंग न्यूज़

 बहुत फायदेमंद है नोनी का जूस
 नोनी एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, इसका पत्तियां, फल, जड़, तने इत्यादि का सेवन कई रोगों के उपचार में किया जाता है। यह विटामिन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद है।  
नोनी स्वास्थ्य के लिए है फायदे  
  नोनी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसकी पत्तियां, तने और फल लगभग सभी हिस्से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करने की क्षमता होती है। इसके फलों से तैयार जूस भी  स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।  
 1. डायबिटीज करे कंट्रोल
नोनी जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटीडायबिटीज गुण होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। यह हमारे ब्लड में मौजूद शुगर और ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में असरकारी हो सकते हैं। नोनी जूस में डायबिटीज को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। 
 2. इम्यूनिटी को बूस्ट करे नोनी जूस
 इसके जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ कई अन्य गुण भी छिपे होते हैं। जो कई बीमारियों से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं। 
 3. कैंसर में नोनी जूस के फायदे
 नोनी के जूस में कई ऐसे गुण हैं, जो   गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। नोनी से तैयार जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण छिपे होते हैं, जो कैंसर सेल्स को  शरीर में पनपने नहीं देते हैं। इसके साथ ही यह धूम्रपान से होने वाले कैंसर से बचाव करने में असरकारी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं नोनी में एंटीट्यूमर गुण समृद्ध रूप से होता है, जो कैंसर के ट्यूमर को बढऩे नहीं देता है। 
 4. पाचन में करे सुधार
पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में नोनी असरकारी साबित हो सकता है। इसमें पेट में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने की क्षमता होती है। डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से  इसका सेवन आंतों की सूजन जैसी परेशानी को भी ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही यह पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी ठीक कर सकता है।
 5. लिवर को रखे स्वास्थ्य 
नोनी में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले कारणों से सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा यह लिवर से जुड़ी तमाम परेशानियों को ठीक कर सकते हैं। 
 6. सूजन की समस्याओं को करे दूर
नोनी के जूस में कई बीमारियों को कंट्रोल करने का गुण छिपा होता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो शरीर में होने वाले सूजन को कम करने में असरकारी है। रिसर्च में देखा गया है कि नोनी में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, फेफड़ों की सूजन को कम करने में असरकारी होते हैं।  
 7. वजन करे कंट्रोल
वजन को कंट्रोल करने में नोनी  फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट इस रस के सेवन से   मोटापा कंट्रोल होगा। इसमें एंटी-ओवेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो बढऩे मोटापे को कंट्रोल कर सकते  हैं। 
 8. गठिया की परेशानियों होंगी दूर
बढ़ती उम्र के साथ गठिया की समस्या होने लगती है। इस बीमारी के वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। गठिया में जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे लोगों के लिए नोनी का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-अर्थराइटिस गुण होता है। साथ ही ऑटोइम्यून विकार से होने वाले गठिया रोगों को कंट्रोल करने का गुण होता है।
 नोनी के नुकसान  
 नोनी में पोटैशियम की अधिकता होती है, जो लिवर और हृदय रोगियों के लिए हानिकारक होती है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाहनुसार ही इसका सेवन करें। कम वजन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर का वजन और अधिक घट सकता है। ब्लड शुगर की परेशानी से ग्रसित लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है।
नोनी का सेवन सही और उचित मात्रा में करने के लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट से जरूर संपर्क करें। अपने हिसाब से इसका सेवन ना करें, वरना यह आपके सेहत को फायदे पहुंचाने के बजाय नुकसान  भी पहुंचा सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना इसका सेवन ना करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english