ब्रेकिंग न्यूज़

 इम्यूनिटी बूस्टर है गांठ गोभी , जानें इसे खाने के 8 फायदे
 सर्दियों के मौसम में बाजार में गांठ गोभी या गट्टा गोभी काफी नजर आती है। इसे  कोहलरबी भी कहा जाता है।  ये गोभी के ही परिवार की सब्जी है। जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन से लेकर कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। जबकि इसमें फैट ना के बराबर होता है। गांठ गोभी  में विटामिन्स भी बड़ी मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर की इम्युनिटी तेजी से बढ़ती है। इसके सेवन से शरीर को ग्लूकोज, आयरन, मैग्निशियम के साथ पोटेशियम और कैल्शियम मिलता है।   गांठ गोभी के  कई स्वास्थ्य लाभ हैं- 
 1. डाईजेशन करे दुरुस्त  
 कई सब्जियों की तरह ही गांठ गोभी  भी डाईजेशन सिस्टम दुरुस्त रखती है। इसमें फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। जो पेट सम्बंधित सभी परेशानियों से निजात दिलाता है। इसलिए आंतों की देखभाल, कब्ज की समस्या, दर्द और सूजन को कम करने के लिए गांठ गोभी सेवन करने की सलाह दी जाती है। 
 2. वजन करे कम 
शोध के मुताबिक गांठ गोभी को वजन कम करने की सबसे असरदार सब्जियों में से एक माना गया है। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है। साथ ही लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। वहीं इसमें उपस्थित फाइबर आपको मोटा नहीं होने देगा और आपका वजन नियंत्रित रखेगा। आप इसे नाश्ते, लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं।
 3. शरीर को रखे एक्टिव 
  गांठ गोभी  में पोटेशियम की मात्रा आपके शरीर को एक्टिव रखने के लिए काफी है। अगर किसी को चलते-फिरने, सांस लेने में तकलीफ होती है, तो उन्हें  इस जरूरत को पूरा करने के लिए गांठ गोभी का सेवन करना चाहिए। 
 4. हाई ब्लडप्रेशर करे कंट्रोल  
इसमें मौजूद पोटेशियम हमारे शरीर में जाकर एक वासोडिलेटर की तरह काम करता है, जो ब्लड सक्र्युलेशन और धमनियों को दुरुस्त रखने में मदद भी करता है। इसके अलावा स्ट्रोक या हार्ट अटैक की संभावना कम होगी। यही नहीं गांठ गोभी में मौजूद पोटेशियम, सोडियम के साथ कोशिकाओं के बीच उपस्थित फ्लूड को रेगुलेट करता है। 
 5. खून की कमी करे पूरी  
गांठ गोभी   में पोटेशियम की तरह ही आयरन अच्छी मात्रा में होता है। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) को बढ़ाने के लिए जरूरी है, ताकि एनीमिया न हो। वरना इसकी कमी से कमजोरी, थकान, सिरदर्द, पेट की बीमारियां, कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है। गांठ गोभी में पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर के आयरन इनटेक में सुधार करता है। इसलिए गांठ गोभी इम्यून और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम दोनों के लिए बूस्टर का काम करती है।
 6. हड्डियों को मिले मजबूती  
  गांठ गोभी  के सेवन से   कमजोर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। इसमें उपस्थित कैल्शियम, मैंगनीज से आपकी हड्डियों का विकास भी होगा और वो मजबूत भी होंगी।
 7. आंखों का रखे ख्याल  
गांठ गोभी बीटा कैरोटिन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। जो शरीर में एक एंटीऑक्सिडेंट यौगिक की तरह काम करता है। इससे आंखें तेज होती हैं, व मोतियाबिंद की समस्या कम या धीमी होती है। ये आँखों में होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करती है।
 8. कैंसर का खतरा होगा कम  
गांठ गोभी खाने से आप कैंसर जैसी समस्याओं से खुद को दूर रख पायेंगे। इसमें आइसोथायोसाइनेट्स, सल्फाफेन और इंडोल-3-कार्बिनोल सहित बहुत से शक्तिशाली फाइटोकेमिकल्स होते हैं। जो कैंसर से लडऩे में मदद करते हैं, व किसी भी तरह के संक्रमण या बैक्टीरिया से बचाव करते हैं।
 गांठ गोभी को खाने के नुकसान  
यदि किसी को अत्याधिक एसिडिटी की समस्या है तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यदि गांठ गोभी का उत्पादन ग्रीन हाउस में किया जाता है तब भी इसका सेवन करना उचित नहीं, क्योंकि ऐसे में इसमें नाइट्रेट की काफी मात्रा होती है। जो कि शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को रोकती है व कैंसर का कारण बनती है। इसके सेवन से कभी-कभी फूड एलर्जी हो सकती है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english