ब्रेकिंग न्यूज़

 पेट में रुकी हुई गैस से हैं परेशान तो ऐसे पाएं आराम....
 आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पेट में गैस की समस्या का होना आम बात हो गई है। विशेषज्ञों की माने तो हर रोज प्रत्येक व्यक्ति 0.5 से लेकर लगभग 1.6 लीटर तक गैस का उत्पादन करता है। एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति दिन में कम से कम 10-20 बार गैस छोड़ता है। असल में गैस स्वस्थ पाचन का एक प्रोडक्ट है, जो कि बैक्टीरिया के बड़ी आंतों में कार्बोहाइड्रेट को तोडऩे के कारण बनता है। लेकिन जब अधिक गैस्ट्रिक समस्या होती है तब इस की वजह से ही डाइजेशन सिस्टम  खराब हो  जाता है। हालांकि आंतों की गैस आमतौर पर ज्यादा दर्दनाक नहीं होती। लेकिन जब यह रुक जाती है तब तनाव का कारण बनती है। गैस की समस्या कई वजहों से हो सकती है। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो कभी-कभी यह जानलेवा भी हो सकती है। आज हम जानेंगे गैस की समस्या से राहत पाने के आसान उपाय....
  रुकी गैस की वजह से कौन से हो सकते हैं रोग 
गैस की समस्या कभी-कभी बड़ा रूप भी ले सकती है। जिसकी वजह से  परेशानी तक झेलनी पड़ सकती है। इसकी वजह से फूड इनटोलरेंस की निम्न समस्या हो सकती हैं।
 सीलिएक रोग
जब भी व्यक्ति ग्लूटेन का सेवन करता है यह ऑटोइम्यून विकार छोटी आंत में सूजन का कारण बनता है। तब छोटी आंत पूरी तरह से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाती।
 लैक्टोज रोग
इसमें डेयरी उत्पादों से बनी चीजें हमें नुकसान करती हैं। जिन्हें बचाने में कठिनाई होती है और यह गैस बन जाती है।
 फ्रक्टोज इनटोलरेंस
इसमें ज्यादातर फल सब्जियों में मौजूद फ्रुक्टोज को पचाने में परेशानी होती है। जिस वजह से पेट में एसिडिटी यानी कि गैस की समस्या मांसपेशियों तक को प्रभावित कर देती है।
 इसके अलावा छोटी आंत में बैक्टीरियल ग्रोथ, जीईआरडी, बॉवेल सिंड्रोम आदि गंभीर परेशानी भी हो सकती हैं। जिनके लक्षण हैं पेट में दर्द और ऐंठन, मल त्याग के बाद काफी दर्द, सूजन, अत्यधिक पेट फूलना, कब्ज, दस्त आदि।
 क्या है उपचार  
ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है। इसे रोकने के लिए आपको क्या उपाय करने हैं। यह भी जानना जरूरी है।
-अपनी लाइफस्टाइल में करें बदलाव। हर रोज प्राणायाम और योगासन करें। खाने को चबा चबा कर खाएं। प्रिजर्वेटिव जूस ना पिएं।  ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।  पुराना खाना, दूषित पानी और जंक फूड से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें। पेट में गैस की समस्या होने पर अजवाइन का सेवन करें। अदरक के सेवन से भी गैस की समस्या में राहत मिलती है। टमाटर का उपयोग करके गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सत्तू के सेवन से पेट की गैस से निजात पाया जा सकता है। लौंग का सेवन भी फायदेमंद है। -एलोवेरा पेट की गैस को दूर करती है। नारियल पानी पेट को ठंडक देने के साथ गैस से छुटकारा देता है। सेब का सिरका गैस से आराम दिलाता है। एक हीटिंग पैड या गर्म वाटर बोतल से पेट की सिकाई करें। अल्कोहल और धूम्रपान से बनाएं दूरी।  सेब का सिरका गैस से आराम दिलाता है।
----
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english