ब्रेकिंग न्यूज़

 सुबह सोकर उठने पर सबसे पहले पानी पीना है अच्छी आदत, जानिए खाली पेट पानी पीने के 10 फायदे
 कुछ लोग सुबह सोकर उठते ही  पहले पानी पीते हैं। वैसे पानी पीना सेहत के लिए अच्छा है, और अगर आप सुबह बिना ब्रश किए हुए भी पानी पीते हैं तो भी उससे सेहत को कोई नुकसान नहीं है। इसके अलावा नींबू , शहद मिश्रित गुनगुना पानी या फिर हल्दी-शहद मिश्रित गुनगुना पानी, गर्म पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी है। आज हम जानेंगे कि सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के क्या फायदे हैं।  
  अगर दिन में सात से आठ गिलास पानी पिया जाता है तब वह सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप उससे कम पानी पी रहे हैं तो दिन में पानी की मात्रा को बढ़ाएं। सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे हैं-
 1. पेट को ठंडक
पानी पेट में सूदिंग एफेक्ट करता है। पानी पीने से पेट तो साफ होता ही है साथ ही पेट में ठंडक भी देता है। इसके अलावा शरीर के ऑर्गन्स सुचारू रूप से काम करने लगते हैं। टॉक्सीकेंट बाहर निकलते हैं। आंतों में जमा पानी भी निकलता है। जब पेट साफ होगा तो भूख भी लगेगी। शरीर से हानिकारक पदार्थ जब बाहर निकल जाते हैं तो शरीर साफ हो जाता है।
 2. कब्ज की शिकायत को करे दूर
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है वह भी ठीक हो जाता है। यूरीन भी खुलकर आती है। पथरी के रोगियों को भी सुबह उठकर पानी ज्यादा पीना चाहिए।
 3. तनाव से मिलेगी मुक्ति
आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों को न रात में नींद आती है और न दिन में। ऐसे में नींद पूरी न होने पर तनाव होना लाजमी है। बहुत बार लोगों ने महसूस किया होगा कि सुबह सोकर उठने पर सिर में दर्द और तनाव रहता है। ऐसे लोगों को सुबह उठकर पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से मन को राहत मिलती है। और दिन अच्छा बीतता है। सुबह-सुबह जब पानी पीने से आपका तनाव दूर होगा तो आप दिन भर फ्रेश महसूस करेंगे।
 4. बेली फैट कम करने में मददगार
फिजिकल एक्सरसाइज कम होने और नौकरी पेशा लोगों को व्यायाम करने के लिए समय न मिल पाने के कारण बेली फैट बाहर निकलने लग जाता है। जब यह थोड़ा ज्यादा बाहर निकल जाता है तो शरीर बेडोल हो जाता है। ऐसे लोगों को सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। खाली पेट पानी पीने से मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। इससे आपका वजन भी कम होता है।
 5. इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद
पानी शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
 6. त्वचा को निखारे
जो लोग रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीते हैं उनकी त्वचा चमकती रहती है। रोजाना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, और चेहरा चमकने लगता है। इसके नई कोशिकाएं भी बनती हैं, जो चेहरे की चमक को बढ़ाती हैं। पानी पीने से शरीर से तेजी से हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं। तो वहीं डॉक्टर ने बताया कि कम पानी पीने से चेहरे पर झुर्रियां और पोर्स बढऩे लगते हैं। इसलिए हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है कि सुबह खाली पेट पानी पिया जाए।
 7. बालों में बढ़ाए चमक
कम पानी पीने से पानी की चमक चली जाती है। तो वहीं, ऐसा करने से बालों की अन्य समस्या भी बढ़ती हैं। जो लोग सुबह एक गिलास या दो गिलास पानी पीते हैं, उनके बालों की चमक बढ़ती है। बालों की सेहत ठीक रहती है। बाल तेजी से लंबे होते हैं।
 8. शरीर को रीहाइड्रेट करना
रात की आठ घंटे की नींद के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे वजह से शरीर हाइड्रेट हो जाता है। उसे पूरा करने के लिए सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर रीहाइड्रेट होता है। रोजाना पानी पीना शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति करते रहता है। इस तरह से शरीर के ऑर्गन ठीक से काम करते रहते हैं। सुबह पानी पीने से लिम्फैटिक सिस्टम भी ठीक रहता है।
 9. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
हमारे दिमाग में लगभग 75 फीसदी पानी है। अगर दिमाग को जितना जरूरी है उतना पानी न दें, तो दिमाग ठीक से काम नहीं करेगा। तो इससे आप समझ सकते हैं कि पानी हमारे मस्तिष्क के लिए कितना जरूरी है। अगर आप सुबह की शुरूआत एक गिलास पानी से करते हैं तो आपका दिमाग तेजी से काम करता है।  
 10. शरीर को पानी देते रहें
पानी पीना सेहत के लिए जरूरी है। अगर आप पानी नहीं पीते हैं तो कई बीमारियों को न्योता देते हैं। शरीर में पानी की मात्रा ठीक रहने पर पेट तो ठीक रहता ही है साथ ही पेट से संबंधित बीमारियां भी दूर रहती हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english