जानें नीम की दातुन करना है कितना सही
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन आपने ज्यादातर लोगों को एक आम तरीका अपनाते हुए जरूर देखा होगा। लोगों का मानना है कि नीम की दातुन से दांतों की सफाई करने से दांतों में संक्रमण पर रोकथाम होती है और दांत अच्छी तरह से चमक सकते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होंगे जो इस पर यकीन नहीं करते होंगे। कई लोगों के बीच ये सवाल होता है कि क्या दातुन से दांतों की सफाई करना सही है या नहीं और कैसे ये हमारे दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है।
दांतों के लिए कैसे फायदेमंद है नीम की दातुन
नीम की दातुन को भारत में लोग आयुर्वेदिक ब्रश के रूप में देखते हैं। जर्नल 'फार्माकोग्नॉसी रिव्यू' में 'अजादिराचट्टा इंडिका: अ हर्बल पैनेशिया इन डेंटिस्ट्री - एन अपडेट नाम से प्रकाशित एक अध्ययन में दिखाया गया है कि नीम की छाल दांतों के लिए एक सक्रिया घटक के रूप में है। सामने आए अध्ययन के मुताबिक, नीम की छाल का मसूड़ों की समस्या और दांतों में संक्रमण को दूर करने का काम करते हैं। आपको बता दें कि इस अध्ययन में नीम की छाल को दांतों के इलाज के लिए एक बेहतरीन तरीके के रूप में देखा जाता है।
दरअसल नीम अपने बहुत से फायदेमंद गुणों के साथ जाना जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं। लेकिन नीम की दातुन से लगातार और ज्यादा देर तक दांत को साफ करना नुकसानदायक हो सकता है। हम बहुत देर तक दांतों को दातुन से साफ करते हैं तो इस कारण हमारे दांत भी घिसने लगते हैं जिस कारण ये कमजोर हो जाते हैं। हकीकत है कि नीम कई संक्रमण और वायरस का खात्म करता है लेकिन इसकी दातुन का बहुत ज्यादा देर तक इस्तेमाल नुकसानदायक है।
नीम की दातून में कौन से प्रभावी गुण हैं?
नीम सदियों से कई इलाज के काम आती है, आयुर्वेद में इसे ज्यादातर इलाज के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीम में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे बालों, त्वचा, संपूर्ण स्वास्थ्य और दांतों को फायदा पहुंचाते हैं। नीम में फाइटोकेमिकल और एंटी माइक्रोबियल एजेंट गुण होते हैं जो इसे फायदेमंद बनाते हैं।
---
Leave A Comment