गर्मियों में मट्ठा का सेवन है लाभकारी, लेकिन इन 7 स्थितियों में कभी खाली पेट न पिएं मट्ठा
गर्मियों में मट्ठा या छाछ का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं। दही को मथ कर तैयार किया गया मट्ठे का स्वाद लोगों को गर्मियों में काफी ज्यादा लुभाता है। मट्ठे में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध की तुलना में मट्ठा में काफी कम वसा होता है। यह शरीर के मोटापे को कम करने में असरदार होता है। साथ ही पाचन को दुरुस्त करने में मट्ठा काफी फायदेमंद है। गर्मियों में चाय-कॉफी के बदले मट्ठा का विकल्प काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। मट्ठा में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो कब्ज से पीडि़त रोगियों के लिए फायदेमंद है। लेकिन आपको बता दें कि मट्ठा का सेवन कुछ लोगों और परिस्थितियों में करना नुकसानदेय हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए छाछ का सेवन नुकसानदेय है-
इन लोगों को खाली पेट नहीं पीना चाहिए मट्ठा
1. सर्दी-जुकाम की समस्या
सर्दी-जुकाम से पीडि़त लोगों को खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि मट्ठे की तासीर ठंडी होती है, जिससे इन लोगों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। साथ ही इसके कारण बलगम और खांसी जैसी समस्या भी हो सकती है।
2. डायरिया और मिचली
डायरिया और उल्टी की शिकायत होने पर खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचें। साथ ही अगर मट्ठा का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है।
3. हाई कोलेस्ट्रॉल मरीज
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, मट्ठा सैचुरेटेड फैट होता है, जो कुछ गंभीर परिस्थियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को और अधिक बढ़ा सकता है। इसलिए मट्ठा का सेवन करने से पहले कुछ खा जरूर लें।
4. बुखार और कमजोरी
बुखार और कमजोरी महसूस होने पर मट्ठा का सेवन करने से बचें। बुखार में अगर आप मट्ठा के सवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का तामपान बढ़ सकता है। साथ ही आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
5. स्किन एलर्जी
स्किन एलर्जी से शिकार लोगों को भी खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। एक्जिमा रोगी अगर मट्ठे का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे मरीजों को मट्ठे या छाछ के सेवन से बचना चाहिए।
6. किडनी की परेशानी
किडनी रोगियों को भी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गुर्दे की परेशानी बढ़ सकती है। खाली पेट मट्ठा पीने से किडनी की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। इसलिए मट्ठा का सेवन हमेशा दोपहर में ही करें।
7. गैस की परेशानी
गैस की समस्या के शिकार लोगों को भी खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फैट पेट को और अधिक भारी कर सकता है। जिससे गैस की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए गैस्टिक रोगियों को खाली पेट मट्ठे के सेवन से बचना चाहिए।
Leave A Comment