ब्रेकिंग न्यूज़

  सांप घास  से बालों, त्वचा और हड्डी की कई समस्याओं में मिलता है लाभ, जानें इसके और भी फायदे
 हॉर्सटेल यानी सांप घास एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जो से बालों, त्वचा और हड्डी की कई समस्याओं के निदान में सहायक होती है।  इसे अश्व पुच्छा भी कहा जाता है। सांप घास का वैज्ञानिक नाम इक्विटेसी  है। इसमें कई तरह के मिनरल्स, विटामिंस और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के रोगों को कम करने या ठीक करने में मददगार होते हैं। आयुर्वेद में इसे बेहद गुणकारी बताया गया है, इसके पत्तों को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हॉर्सटेल कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बिमारियों को ठीक करने में सहायक है। इसके साथ ही यह त्वचा और बालों के विकारों में भी मददगार होता है। 
सांप घास सूजन कम करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, यूरिक एसिड कम खत्म करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। हॉर्सटेल से हमारे शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। र 
 हॉर्सटेल में मौजूद पोषक तत्व- - फ्लेवोनोइड , फाइटोस्टेरॉल ,विटामिंस , मिनरल्स , सैलिसिलिक एसिड, कैफीक एसिड, कैरोटीन ,  पोटैशियम लवण।
हॉर्सटेल के फायदे  
सूजन करे कम  
सांप घास का पौधा सूजन से राहत प्रदान करने में मदद करता है। यह किसी भी तरह के सूजन जैसे चोट, गांठ और गठिया से पीडि़त रोगों को ठीक करने में कारगर है। हॉर्सटेल में मौजूद प्रज्वलनरोधी और दर्दनाशक औषधि गुणों की वजह से यह सूजन को कम करने में मददगार है।
 बालों को बनाए स्वस्थ  
धूल, धूप और मिट्टी से बाल बेजान और रूखे होकर टूटने लगते हैं। लड़कियों में यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में हॉर्सटेल का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद मिनरल्स बालों की गुणवत्ता  में सुधार करते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। हॉर्सटेल का इस्तेमाल कई हेयर प्रोडक्ट्स  में भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों के झडऩे की समस्या कम होती है। यह बालों को चमकदार और लंबे बनाने में भी मदद करता है। 
 त्वचा रोगों में फायदेमंद  
आयुर्वेद में त्वचा के रोगों को ठीक करने के लिए भी सांप घास का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट  और सिलिका  पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा रोगों  को ठीक करने में सहायक होता है। इसके सेवन से त्वचा संबंधित रोग ठीक होते हैं साथ ही इसका सेवन किया जाए तो स्किन हमेशा स्वस्थ भी रहती है।
 हड्डियां मजबूत बनाए  
आयुर्वेद में वात रोगों को ठीक करने के लिए हॉर्सटेल का इस्तेमाल किया जाता है। जोड़ों में दर्द और हड्डियों में कमजोरी होने पर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सिलिकॉन   पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और वात रोग को कम करने में मदद करते हैं।  
 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए  
सांप घास या हॉर्सटेल में किसी भी तरह के इंफेक्शन   और बैक्टीरिया  से लडऩे की पूरी क्षमता होती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ।  
डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी  
 मधुमेह से पीडि़त रोगियों के लिए हॉर्सटेल का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। यह शरीर में इंसुलिन लेवल को संतुलित  करता है। इसके साथ ही हॉर्सटेल शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में अचानक और भारी उतार-चढ़ाव का भी प्रबंधन करता है।  
 यूरिक एसिड खत्म करे  
हॉर्सटेल शरीर से विषैले और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से यूरिक एसिड कम या खत्म किया जा सकता है क्योंकि इसमें मूत्रवद्र्धक गुण होते हैं, जिससे ठीक तरह से पेशाब आती है। इसके साथ ही यह किडनी, किडनी स्टोन और लिवर को भी स्वस्थ रखता है। 
 हॉर्सटेल के नुकसान 
वैसे तो हॉर्सटेल का सेवन करना एकदम सुरक्षित है लेकिन इसे सीमित मात्रा में और योग्य चिकित्सकों की सलाह पर ही लेना चाहिए।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english