ब्रेकिंग न्यूज़

 इन 4 कारणों से होलिका दहन पर कंडे  जलाना माना जाता है शुभ, कंडे की राख से मिलते हैं सेहत को कई फायदे
 होलिका दहन के दिन गाय के गोबर से बने कंडे या उपलों को जलाना शुभ माना जाता है। हमारी परंपरा का हिस्सा रहे इन कंडों की अहमियत देश में अधिक है। गाय के गोबर से बॉयोगैस तैयार होता है जिसके अपने अलग फायदे हैं पर होलिका दहन पर जलने वाले कंडे की राख के कई फायदे आयुर्वेद में बताए गए हैं। गाय के गोबर में विटामिन बी12 पाया जाता है। होलिका दहन में कंडों के साथ आम, पलाश, बरगद, पीपल की पत्तियों को भी हवन में डाला जाता है। पूजा के बाद आसपास के वातावरण में कीड़ या मच्छर भाग जाते हैं और वातावरण शुद्ध नजर आता है। कहते हैं गोबर के कंडे जलने से उनमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। इन कंडों के उपयोग या इस्तेमाल का कोई ठोस प्रमाण नहीं है पर फिर भी इनका इस्तेमाल किया  जाता है।  
 1. जलन में राख का इस्तेमाल  
गाय के उपलों से बनी राख से त्वचा की जलन शांत होती है। राख को मक्खन में लगाकर प्रभावित जगह पर लगाए या मच्छर काटने पर इसे लगाएं तो जलन से आराम मिलेगा। खुजली दूर करने के लिए भी राख का इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी तरह की कोई एलर्जी है तो आप डॉक्टर से पूछे बिना इसका इस्तेमाल न करें। 
 2. कंडे के धुएं से नहीं काटेंगे मच्छर  
 इस समय मच्छर की संख्या बढ़ गई है। इन्हें भगाने के लिए आप गोबर के कंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। होलिका दहन की पूजा में इस्तेमाल किए कंडों को आप घर के किसी कोने या कमरे में रख सकते हैं। गोबर के कंडे के छोटे टुकड़े को जलाकर उसका धुंआ पूरे कमरे में कर दें। इस धुंए से मच्छर और कीड़े दूर भागते हैं। आप चाहें तो  मार्केट में गाय की गोबर से बनी धूपबत्ती  का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मच्छर, मक्खी, मकड़ी कमरे में नहीं आएंगे। 
 3. वातावरण शुद्ध करता है गोबर का कंडा 
विशेषज्ञों का मानना है कि उपले जलाने के बाद उसमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है जिससेे वातावरण शुद्ध होता है। होलिका दहन के बाद कई लोग साफ हवा महसूस करते हैं। हालांकि जिन लोगों को अस्थमा या सांस की बीमारी है उन्हें ्किसी भी तरह के धुंए से बचना चाहिए।  
 4. उपले की राख से स्वस्थ्य रहेंगे दांत 
होलिका दहन की अग्नि की राख स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक है। अग्नि की इस राख में गाय के गोबर से बने उपले भी मौजूद होते हैं जिससे इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस राख को आप घर ले जाएं और रोजाना अपने टूथपेस्ट में मिलाकर इससे मंजन करें। आपके दांत साफ हो जाएंगे क्योंकि इसमें कॉर्बन की मात्रा अधिक होती है, ये दांतों के लिए स्वस्थ माना जाता है। अगर आपको दांतों की बीमारी है तो डेंटटिस्ट  से सलाह लेकर इसका इस्तेमाल करें। 
 गोबर के उपले होली के त्यौहार पर शुभ माने जाते हैं, ऊपर दिए उपयोग घरेलू उपाय के तौर पर प्रचलित हैं, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही इनका इस्तेमाल करें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english