गंजेपन सहित शरीर की अनेक समस्याओं को दूर करने में लाभकारी अमरबेल
सड़कों पर लगे पेड़ों पर एक हल्के पीले और हरे रंग का बेल कई बार देखा है, जिसमें कई ऐसे गुण छिपे हैं, जो हम सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस हल्के पीले हरे बेल को हम अमरबेल कहते हैं। आकाशीय बेल और अमर बेल सबसे ज्यादा मशहूर नाम हैं। संभव है कि इस बेल को आपने पहले कई बार देखा हो और इसके फायदों के बारे में आपको ना पता हो। आइए जानते हैं अमरबेल के क्या फायदे होते हैं-
-आंखों की परेशानी को दूर करने के लिए भी अमरबेल काफी फायदेमंद होता है। आंखों के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए 10 मिली। अमरबेल के रस को थोड़ी सी चीनी में मिलाएं। इस रस को अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों में जलन और आंख आने की समस्या दूर हो जाती है।
-पेट में गर्मी या फिर किसी तरह की समस्या को दूर करने के लिए अमरबेल काफी फायदेमंद हो सकता है। अमरबेल की शाखाओं को उबाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीस लें और इस पेस्ट को पेट के चारो ओर लगाएं। इससे आपके पेट की गर्मी कुछ ही समय में ठीक हो जाएगी।
-बवासीर की परेशानी को दूर करने में भी यह मदद कर सकता है। अगर बवासीर की समस्या है, तो अमरबेल का 10 मिली ग्राम रस लें। इसमें 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण डालें। इसे सुबह घोंटकर पीएं। तीन दिन तक लगातार इसका सेवन करने से बवासीर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
-लिवर की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से 5 से 10 ग्राम अमरबेल का रस पीने से लिवर की समस्या से निजात पाया जा सकता है। फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोगों को रोजाना 10-20 मिली अमरबेल का रस पीने से काफी आराम मिलता है। इसके अलावा आप इसके रस को अपने अमाशय के आसपास लगाएं।
-मुंह में अल्सर की समस्या को दूर करने में भी यह मदद कर सकता है। मुंह के अल्सर को दूर करने के लिए अमरबेल का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने छालों पर लगाएं। इससे तुरंत राहत मिल सकेगी।
-अमरबेल का सबसे बढिय़ा औषधीय इस्तेमाल गंजेपन को दूर करने के लिए किया जाता है। गंजापन दूर करने के लिए अमरबेल को तिल के तेल के साथ पीसकर इस पेस्ट को सिर में नियमित रूप से मालिश करते रहें।
-एक रिसर्च के अनुसार अमरबेल में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते है। इसके कारण यह डायबिटीज जैसी समस्या में उसके लक्षणों को कम कर लाभ पहुंचता है।
-अमरबेल में बल्य गुण पाए जाने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में भी सहयोगी होता है ।
- प्रतिरक्षा प्रणाली सुधारने में भी अमरबेल मदद करती है क्योंकि इसमें रसायन गुण पाया जाता है।
Leave A Comment