ब्रेकिंग न्यूज़

 बुखार, पीलिया जैसे रोगों में बहुत फायदेमंद होता है मकोय, जानें इसके 6 जबरदस्त फायदे
 मकोय एक पौधा है। इसके कई आयुर्वेदिक फायदे हैं। मकोय  का पौधा धान, गेहूं, मक्का  के  खेत में छांव वाली जगह पर मिल जाता है। यह हर साल और कहीं भी उग जाता है। बिना किसी विशेष देखभाल के यह खरपतावार के रूप में उगता है। मकोय  के फल खाने से बुखार, एक्जिमा, सांस संबंधी परेशानियां ठीक होती हैं। इसके फल कच्चे होने पर हरे और पकने पर पीले, लाल और बैंगनी रंग के होते हैं। बैंगनी मकोय खाने में बहुत मीठी होती है। यह दिखने में टमाटर की तरह होती है। पर आकार में बहुत छोटी। इसका पौधा दिखने में हरी मिर्च के पौधे के समान होता है। इस छोटे से पौधे के कई फायदे हैं जो शरीर के विकारों को दूर करते हैं। मकोय वाक, पित्त और कफ के दोष को खत्म करता है। इसके फल गुच्छे में पौधे पर आते हैं। इसके फायदे निम्न हैं-
 बुखार को करे दूर
मकोय  का सेवन करने से बुखार दूर होता है। यह गुणकारी औषधि है कि अगर आप मकोय के फल का सेवन सीधे कर रहे हैं तो बुखार उतरने में मात्र एक घंटा लगेगा। अगर आपके पास मकोय नहीं है तो आजकल बाजार में मकोय के चूर्ण भी आने लगे हैं। यह चूर्ण किसी भी आयुर्वेदिक दुकान से मिल जाता है।
 भूख बढ़ाए
मकोय केवल बुखार ही दूर नहीं करता है। बल्कि यह भूख भी बढ़ाता है। इस पौधे की आयुर्वेद में विशेष अहमियत है। भूख बढ़ाने के लिए मकोय के पत्तों का साग बनाकर खाएं। या फिर  सीधे मकोय के मीठे फल का सेवन करें। यह फल रसभरी की तरह होते हैं।  
 पीलिया में फायदेमंद
मकोय  के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से पीलिया रोग जल्दी ठीक हो जाता है।  पीलिया में  जो दवाएं चल रही हैं उनको खाते हुए भी  मकोय का सेवन किया जा सकता है। मकोय वाक, पित्त और कफ के दोष को खत्म करता है।
 बालों की समस्या से दिलाए निजात
जिन लोगों को काले बाल करने हैं। उनके लिए मकोय फायदेमंद है। मकोय के बीज से बनने वाले तेल की दो बूंदें नाक में डालने से बाल काले होने लगते हैं।
 मुंह के छोले दूर भगाए
 मकोय के पत्ते  मुंह के छाले भगाने में कारगर हैं। इसके लिए बस छाले होने पर 5-10 पत्ते चबा लें। इनसे मुंह के छालों में फायदा मिलता है।  
 खाज-खुजली से दिलाए निजात
गर्मी में होने वाली तमाम त्वचा संबंधी रोगों से बचाने में मकोय फायदा करता है। मकोय के पत्तों को पीसकर खुजली वाली जगह पर लगाने से खाज-खुजली में फायदा मिलता है। तो वहीं, मकोय के पत्ते पीसकर दाद पर लगाने से दाद खत्म होता है।  मकोय में खून को साफ करने वाले गुण पाए जाते हैं, त्वचा संबंधी रोगों को खत्म करता है।
 (नोट-इन सभी आयुर्वेदिक उपायों का आपको सही उपयोग मालूम होना चाहिए। तभी इसका उपयोग करें। बेहतर होगा इस्तेमाल से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह ले लें)

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english