ब्रेकिंग न्यूज़

 ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी !... जाने क्या खास है इसमें..
 सब्जियां हमारे भोजन का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन क्या आपने कभी हॉप शूट्स का नाम सुना है?  हॉप शूटर  दुनिया की सबसे महंगी सब्जी मानी जाती है। महंगी है तो जाहिर है कि गुणों से भरपूर होगी। आमतौर पर विदेशों में इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो रखी गई है भारत में यदि इसकी कीमत का आंकड़ा लगाया जाए तो 1000 यूरो के हिसाब से 85 हजार रूपये प्रति किलो से लेकर एक लाख रूपये प्रति किलो तक होगी। यह कोई आम सब्जी नहीं बल्कि कई चमत्कारी गुणों से भरपूर है, जिसके सेवन मात्र से ही कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसका इस्तेमाल खासतौर पर बीयर बनाने के लिए किया जाता है।  न्यूट्रीशन्ल गुणो से भरपूर इस सब्जी का प्रयोग कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों का दवाएं तैयार करने के लिए किया जाता है।
 ब्रिटेन और जमर्नी जैसे यूरोपियन देशों  में इसकी खेती सबसे ज्यादा होती है। हालांकि भारत में इसकी खेती नहीं होती है। कुछ समय पहले बिहार में इसकी खेती होने की अफवाहें सुर्खियों में थीं, लेकिन जांच में यह बात गलत साबित हुई।  साइंस में इसे हुमुलस ल्यूपुलस  के नाम से जाना जाता है। इसकी खेती आज के समय से नहीं बल्कि करीब सन 1700 के समय से चली आ रही है। उस समय इंगलैंड में इसकी खेती ज्यादा होती थी, जिसके बाद से अन्य देशों ने भी इसके गुणों और फायदों को जानकर इसकी खेती शुरू कर दी। इसके फूल सुगंध से भरपूर होते हैं, लेकिन खाने में यह उतना ही कड़वा होता है। जाने इस सब्जी के फायदे...  
 1. बालों के लिए फायदेमंद  
हॉप शूट्स में फॉलिक एसिड की मौजूदगी बालों के लिए बहुत असरदार मानी जाती है। यह बालों का टूटना कम करने के साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी आपको निजात दिलाती है।  
 2. मनोरोग  
  हॉप शूट्स को मनोरोग के लिए बहुत कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद कार्योफिलीन एंक्जाइटी  से राहत दिलाते हैं। साथ ही हॉप शूट्स में फ्लेवनॉइड्स  की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को टॉक्सिक पदार्थों  से बचाते हैं और तनाव को कम करते हैं।  
 3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है  
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हॉप शूट्स को एक औषधि  माना जाता है। हॉप शूट्स का सेवन जूस, सब्जी या फिर चाय के तौर पर करने से यह शरीर में आने वाले वायरस और कई प्रकार के बैकटीरिया से लडऩे में  मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
 4. अर्थराइटिस और टीबी में असरदार 
हॉप शूट्स एक सूजन रोधी सब्जी है, जिसके सेवन से   अर्थराइटिस में काफी फायदा होता है। 
 5. एनीमिया 
एनीमिया लाल रक्त कोशिकाओं   की कमी के कारण होता है, जिसका सबसे बड़ा स्त्रोत होता है फॉलिक एसिड। हॉप शूट्स में फॉलिक एसिड  की मौजूदगी  एनीमिया से बचाती है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ाकर एनीमिया के खतरे को काफी हद तक कम भी करती है।
 6. त्वचा के लिए लाभदायक  
हॉप शूट्स त्वचा के लिए फायदमंद माना जाता है। हॉप शूट्स में मौजूद ऑयल्स और मिनिरल्स सूजन रोधक के तौर पर कार्य करकर त्वचा को प्रीमैच्योर एजिंग से भी बचाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी   त्वचा की सुंदरता को बरकरार रखने के साथ कोलेजेन की मात्रा को बढ़ाता है, जो   त्वचा को बांधकर रखता है। इसमें मौजूद विटामिन ई सूरज की हानिकारक किरणों से आपको बचाता है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english