ब्रेकिंग न्यूज़

 व्रत में जरूर खाएं सिंघाड़ा का आटा .. मिलते हैं ये फायदे.....
 सिंघाड़े के आटे को अपने आहार का हिस्सा बनाने से आपको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। खासकर आज के समय में तो सिंघाड़े के आटे से बने खाने को जरूर खाना चाहिए। सिंघाड़े के गुणों से तो सभी वाकिफ होंगे। सिंघाड़े को अक्सर लोग फल के रूप में खाना पसंद करते हैं। वहीं इसके आटे का कुछ खास इस्तेमाल नहीं किया जाता है। भारत में सिंघाड़े का आटा अमूमन नवरात्रि व्रत के समय में ही इस्तेमाल किया जाता है। नवरात्रों में लोग सिंघाड़े के आटे का हलवा, पूरी आदि जैसे पकवानों को खाना पसंद करते हैं। व्रत के लिए भी यह आटा बेहद कारगर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक मल्टी न्यूट्रियेंट आटा है। इसका सेवन यदि नियमित रूप से करने पर हमारी शरीर में बहुत से पोषक तत्व अवशोषित होते हैं।  जानें सिंघाड़ा आटे के फायदे...
 1. वजऩ घटाने में आसानी  
 सिंघाड़े का आटा फाइबर से भरपूर होता है और लो इन सोडियम होता है। इसका सीधा अर्थ है कि सिंघाड़े के आटे में सोडियम की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह वजऩ घटाने में बहुत मददगार होता है। खाने में भारी होने की वजह से यह भूख को कम कर थोड़े खाने में ही पेट भर देता है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद अन्य पौष्टिक तत्व शरीर को ऊर्जा पहुंचाते है।
 2. शक्तिशाली व्रत आहार 
सिंघाड़े का आटा लोग ज़्यादातर नवरात्रि के समय व्रत में इस्तेमाल करते हैं। व्रत के दौरान शरीर में कमज़ोरी ना महसूस हो इसलिए सिंघाड़े के आटे से बनी पूरिया, रोटी, हलवा या कचौडिय़ां खाने से बहुत एनर्जी मिलती है। सिंघाड़े का आटा एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें ढेर सारे विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स कैल्शियम, आयोडीन पोटैसियम आदि होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। सिंघाड़े के आटे में शरीर के लिए आवश्यक तकरीबन सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 
 3. थायरॉयड  
थायरॉयड की समस्या तब होती है जब थायरॉयड नामक ग्लैंड ठीक से काम नहीं करता। थायरॉयड के रोगियों को थकान, वजऩ में गिरावट, बाल झडऩा तनाव, हाई बीपी की परेशानी होती है। ऐसे में सिंघाड़े का आटा बहुत फायदेमंद होता है। थायरॉयड में यह आटा ज़रूर खाना चाहिए। इससे शरीर में आयोडीन की कमी नहीं होगी और जिंक व आयरन के पौष्टिक फायदे थायरॉयड को नियंत्रित रखेंगे।  
 4. हड्डी और खून का विकास  
सिंघाड़े के आटे को आहार में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती है। सिंघाड़े में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। इसके नियमित सेवन से आप हड्डियों के तमाम विकारों से दूर रहेंगे। साथ ही साथ सिंघाड़े के आटे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे खून की कमी नहीं होती और अनेमिया जौंडिस जैसे रोगों का खतरा काम हो जाता है। 
 5. शरीर को पोषण देता हैं  
सिंघाड़े का आटा हर एक महत्वूर्ण पोषण से भरा हुआ है। शरीर के लिए ज़रूरी पोषण जैसे कि कैल्सियम, प्रोटीन, आयरन, आयोडीन, मैंगनीज, विटामिन बी-6, विटामिन सी, जिंक, फास्फोरस फाइबर आदि सिंघाड़े के आटे में मौजूद है।  
 6. कब्ज़ से दिलाते राहत  
अगर आप कब्ज़ की समस्या से परेशान है तो आपको सिंघाड़े के आटे से बना भोजन ही खाना चाहिए। सिंघाड़े के आटे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो को मल को सॉफ्ट और भारी बना देती है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और दर्द व जलन नहीं होती।  
 7. डायबिटीज़ में फायदेमंद 
सिंघाड़े का आटा डायबिटीज़ के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करके रखता है, जिससे डायबिटीज़ कंट्रोल में रहती है। डायबिटीज़ में फाइबर विटामिन्स और प्रोटीन रिच आहार खाना चाहिए। इसलिए सिंघाड़े के आटे की सलाह दी जाती है।  सिंघाड़े के आटे में मौजूद सभी पोषक तत्व आपकी शरीर को उर्जावान बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english