सेहत से जुड़ें हैं 'पहाड़ी पुदीने' के ये 9 फायदे....
पुदीने का रायता हो या पुदीने की चटनी, पुदीने का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं आज हम बात कर रहे हैं पहाड़ी पुदीने की, जिसे अंग्रेजी में स्पियरमिंट भी कहा जाता है। बता दें कि पहाड़ी पुदीने के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अंदर कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, वसा के साथ-साथ विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट आदि भी मौजूद हैं। ऐसे में इसके उपयोग से कई समस्याएं जैसे मांसपेशियों में ऐंठन, सिर दर्द, गैस आदि समस्याएं दूर हो सकती हैं।
पहाड़ी पुदीने के फायदे
1 - पहाड़ी पुदीने के सेवन से दांत का दर्द हो दूर
पहाड़ी पुदीने का उपयोग मौखिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके उपयोग से ना केवल दांत के दर्द की समस्या दूर होती है बल्कि मसूड़ों को मजबूती मिलती है और गले में खराश की समस्या भी दूर हो जाती है। ऐसे में यदि आप कमजोर दांत से परेशान हैं या दांतों में मजबूती लाना चाहते हैं तो पहाड़ी पुदीने के उपयोग से अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
2 - पेट फूलने की समस्या को करें दूर
स्पियरमिंट के उपयोग से न केवल पेट फूलने की समस्या दूर होती है बल्कि गैस के लक्षणों में राहत और अपच जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और उल्टी और मतली की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप स्पियरमिंट का सेवन कर सकते हैं।
3 - प्रतिरक्षा प्रणाली को दें बढ़ावा
बता दें कि अगर आप पहाड़ी पुदीने की चाय का सेवन करते हैं तो ये ना केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि शरीर से संक्रमण को भी दूर करता है। जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है तो वह शरीर से रोगों को दूर रखने में मदद कर सकता है।
4 - जीवाणुओं से करें मुंह की रक्षा
स्पियरमिंट का तेल न केवल जीवाणुओं से मुंह की रक्षा करता है बल्कि इसके उपयोग से सांसों की बदबू भी दूर होती है और मुंह के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।
5 - पहाड़ी पुदीने के उपयोग से महिलाओं में हार्मोन का स्तर संतुलित रहता है।
6 - पहाड़ी पुदीना उल्टी या जी मचलाने की समस्या को दूर करता है।
7 - गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में पहाड़ी पुदीना बेहद उपयोगी है।
8 - सूजन को कम करने में पहाड़ी पुदीने का उपयोग आपके बेहद काम आ सकता है।
9 - चूंकि इसके अंदर विटामिन सी पाया जाता है ऐसे में यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है।
पहाड़ी पुदीने के नुकसान
अभी तक पहाड़ी पुदीने का कोई नुकसान सामने नहीं आया है लेकिन गर्भवती महिलाएं इसका सेवन या उपयोग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा जो लोग लीवर की समस्या से परेशान हैं या किडनी की समस्या से ग्रस्त हैं वे इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अभी भी पहाड़ी पुदीने पर कई शोध चल रहे हैं ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि आप पहाड़ी पुदीने को अपनी डाइट में बिना किसी की सलाह पर जोड़ सकते हैं।
पहाड़ी पुदीने का सेवन कैसे करें?
आप पहाड़ी पुदीने का सेवन पहाड़ी पुदीने की चाय के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ी पुदीने के पत्तों को सुखाकर भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Leave A Comment