ब्रेकिंग न्यूज़

 दही और भूने जीरे के सेवन से सेहत को होते हैं 7 फायदे, जानें नुकसान भी
 कहते हैं, सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी, दोपहर में दही और रात में सोने से पहले गर्म दूध यह तीनों गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।  दही में पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन आदि इसे और पौष्टिक बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दही के साथ भुने हुए जीरे का   प्रयोग करें और इसका सेवन किया जाए तो यह सेहत को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।  
 1. पाचन क्रिया के लिए अच्छा है दही और भुना हुआ जीरा  
 दही के अंदर प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। जो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाते हैं। वही दही के अंदर पाए जाने वाले एंटीबायोटिक दस्त और कब्ज की समस्या से दूर रखते हैं। वहीं जीरा पेट दर्द, मतली, अपच, दस्त, पेट फूलने की समस्या आदि से दूर रखता है।  
 2. इम्यूनिटी के लिए दही और भुना हुआ जीरा  
  दही में प्रोबायोटिक पाया जाता है जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है बल्कि आंतों से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। वहीं जीरे के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का में मदद करता है साथ ही वह तनाव, ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, सूजन आदि को भी दूर करता है।  
 3.  त्वचा के लिए दही और भुना हुआ जीरा  
 दही के अंदर जिंक, फास्फोरस, विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा पर चमक लाने के साथ-साथ तैलीय त्वचा को भी दूर करता है। वहीं जीरे के अंदर विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ कैंसर का कैंसर, सूजन संक्रमण आदि से भी छुटकारा दिलाते हैं।  
 4. मोटापे से लड़ें दही और भुना हुआ जीरा  
 जीरे के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। जो लोग मोटापे से ग्रस्त होते हैं या जिन लोगों में अत्यधिक चर्बी व कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है, अगर वह भुना हुआ जीरा का सेवन करते हैं तो समस्या दूर हो जाती है। वहीं दही भी मोटापे को दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।  
 5. भूख बढ़ाए दही और जीरा  
  दही और जीरा का उपयोग भूख बढ़ाने का काम करता है। जो लोग योग, जिम, शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज करते हैं तो इन लोगों के लिए दही और जीरा के मिश्रण का सेवन एक अच्छा विकल्प है।  
 6 - आंखों के लिए अच्छा है दही और जीरा  
 दही के अंदर विटामिन ए पाया जाता है। हालांकि जीरे में भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में अगर दही और जीरे का सेवन एक साथ किया जाए तो यह शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है।  
 7 - डायबिटीज के रोगियों के लिए दही और जीरा  
 जो लोग शुगर की समस्या से ग्रस्त हैं अगर वे लोग अपनी डाइट में भुना हुआ जीरा और दही को जोड़ेंगे तो यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भुने हुए जीरे को दही के साथ सेवन करने से मधुमेह का जोखिम कम हो जाता है और यह मिश्रण मधुमेह को बढ़ाने से भी रोकता है।  
 दही और जीरे से होने वाले नुकसान  
1 -  दही में केवल एक चम्मच भुना हुआ जीरा जरूरी होता है। वरना ज्यादा जीरे के उपयोग से डकार आनी शुरू हो जाती है।
 2 - जीरा को भूनते वक्त ध्यान रखें कि जीरा जल ना जाएं। वरना जले हुए जीरे के सेवन से गले को भी नुकसान पहुंच सकता है और पेट में जलन हो जाती है।
 3 - बाजार में कुछ ऐसी दही भी मौजूद होती है जिनके अंदर चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उस दही का चयन करें जिस में चीनी की मात्रा सीमित हो।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english