ब्रेकिंग न्यूज़

 इम्यूनिटी बढ़ाए दही और गुड़, रोजाना खाने के बाद जरूर करें इसका सेवन
 कोरोना काल में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे इम्यूनिटी   की परवाह न हो। बढ़ते प्रकोप में लोग अपनी इम्यूनिटी का खास ध्यान रखने लगे हैं। इस महामारी के दौर में लोगों को अच्छी इम्यूनिटी  होने का महत्व समझ आने लगा है।  इम्यूनिटी कई  चीजों से बूस्ट की जा सकती है। इन्हीं में से एक है दही और गुड़। दही और गुड़ के एक साथ सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। अगर आप नियमित रूप से दही में चीनी के बजाय गुड़  का सेवन करते हैं, तो यह आपकी मजबूत इम्यूनिटी  के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं गुड़ और दही   एक साथ खाने से होने वाले अन्य फायदे-
 इम्यूनिटी बूस्टर है दही-गुड  
  दही और गुड़ के सेवन से भी आप इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं। साथ ही दही को एनर्जी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। नियमित रूप से दही और गुड़ के सेवन से अनिद्रा की शिकायत दूर की जा सकती है। खाने के बाद दही और गुड़  का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। कोरोनाकाल में दही  का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आप शरीर की कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। 
 सर्दी-जुकाम को करे दूर  
गुड़ और दही का एक साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम   की परेशानी को दूर की जा सकती है। दरअसल, गुड़ में आयरन, विटामिंस, कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीज, कॉपर और पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों  को दूर करने में असरकारी माने जाते हैं। अगर आपको सर्दी-जुकाम  की परेशानी है, तो गुड़ और दही का सेवन करें। साथ ही इसमें आप काली मिर्च भी मिक्स कर सकते हैं, इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है।
 आयरन की कमी होगी दूर  
आयरन की कमी होने पर शरीर में खून की कमी हो सकती है। अगर आप रोजाना खाने में गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। खाने के बाद गुड़ और दही का सेवन हमारे शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। साथ ही खून की कमी को भी दूर कर सकता है। 
 पीरियड्स की समस्या 
पीरियड्स के दिनों में कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दही और गुड़ आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। गुड़ और दही का एक साथ सेवन करने से पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द की समस्या को दूर की जा सकती है। साथ ही यह पेट में ऐंठन को भी कम करता है। 
 वजन को करे कम  
यदि आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, तो गुड़ और दही का सेवन जरूर करें। गुड़ के सेवन से पाचन क्रिया  दुरुस्त होता है। साथ ही इससे कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी समस्या भी दूर होती है। अगर आप लगातार कुछ दिनों तक गुड़ और दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई अचूक फायदे हो सकते हैं। 
 पाचन शक्ति को बढ़ाए  
पेट की कई समस्याओं को दूर करने में दही का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दही के सेवन से पेट फूलना, मतली और अपच जैसी परेशानी को दूर की जा सकती है। पेट से संबंधित परेशानी होने पर सुबह दही के साथ गुड़ का सेवन करें। इससे पेट से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english