ब्रेकिंग न्यूज़

 छोटी सी अरबी में है ढेर सारे गुण... कई बीमारियों के उपचार में लाभदायक
 अरबी को कई लोग अरवी , घुइया या कोचई भी कहते हैं। यह एक सब्जी है, जिसे आप सभी खाते होंगे। यह आसानी से बाजार में मिल जाती है। इसका स्वाद अन्य सब्जियों से थोड़ा अलग होता है। सामान्यत: अरबी से कई तरह से खाई जाती, सूखी सब्जी (भुजिया) और रसदार सब्जी या फिर दूध के साथ लप्सी के रूप में। कुछ लोग अरबी के पत्तों से भी कई तरह के व्यंजन बनाते हैं। छत्तीसगढ़ में इसके पत्तों को बेसन या फिर उड़द दाल के साथ मिलाकर  कढ़ी बनाई जाती है, जिसे ईढर की कढ़ी कहते हैं। वहीं उत्तरप्रदेश में इसे अरकौच की कढ़ी कहा जाता है। आज हम जानेंगे अरबी यानी कोचई खाने के फायदे.....
 आयुर्वेद में अरबी को बहुत ही गुणकारी आहार बताया गया है।  यह वातकारक होते हुए भी हृदय रोगों में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक तत्व मिलता है। अरबी को तेल में पकाकर खाने से इसका स्वाद बहुत ही उत्तम हो जाता है।
-बालों का झडऩा एक आम परेशानी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। महिला हो या पुरुष, सभी बालों को झडऩे से रोकने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार उपाय से पूरी तरह फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार, अरबी के गुण से बालों का झडऩा रुक सकता है। अगर आपके बाल गिर रहे हों तो अरवी के कंद का रस निकालकर सिर पर मालिश करें। इससे बालों का गिरना बंद हो जाता है।  
-कई लोगों को अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है।  अरबी कन्द के रस में छाछ, या दही मिला लें। इसे पीने से सिर दर्द से आराम मिलता है।  
-कान बहने या कान के दर्द में भी अरवी का उपयोग कर सकते हैं। इन रोगों में अरबी के पत्ते   के 1-2 बूंद रस को कान में डालें। इससे ना सिर्फ कान बहना रुक जाता है, बल्कि कान का दर्द भी ठीक हो जाता है। 
-आंखों के विभिन्न रोगों में अरबी का प्रयोग लाभ पहुंचाता है। आप अरबी के पत्तों और कन्द की सब्जी बनाकर सेवन करें। इससे आंखों के रोग में फायदा होता है। 
-अरबी के गुण से सूजन की समस्या ठीक की जा सकती है। अरबी के पत्ते  और इसकी डंडियों का रस निकाल लें। इसमें नमक मिला लें। इसका लेप करने से गांठों, और मांसपेशियों की सूजन ठीक हो जाती है। 
-नींद न आने की परेशानी में अरबी के पत्तों, तथा कन्द का साग बनाकर सेवन करें। इससे अनिद्रा की परेशानी ठीक   हो जाती है। 
-कब्ज एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। पेट की इस बीमारी के कारण लोगों का खान-पान बहुत बदल जाता है। अरबी के गुण इस रोग में भी काम आते हैं। अरबी के कंद का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कब्ज की परेशानी ठीक होती है। 
-शारीरिक कमजोरी वाले लोग भी अरबी का सेवन कर सकते हैं। अरबी के छोटे कन्दों को भूनकर भर्ता बना लें। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है, तथा कमजोरी दूर होती है। 
-भूख कम लगती है, तो अरबी का प्रयोग कर फायदा ले सकते हैं। अरबी के पत्तों का जूस बना लें। इसमें दालचीनी, इलायची तथा अदरक डालकर पिएं। इससे भूख ना लगने की समस्या ठीक होती है। 
-हाई ब्लडप्रेशर के मरीज अरबी की सब्जी का सेवन करें। इससे उच्च रक्तचाप में लाभ होता है।
(नोट- अरबी पचने में भारी होती है। इसलिए इसका अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। ऊपर लिखे उपाय अपनाने से पहले एक बार किसी योग्य चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english