ब्रेकिंग न्यूज़

  ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब यलो फंगस के मामले आए सामने, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव
देश में कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में ब्लैक और वाइट फंगस के मामलों ने चिंताएं तो बढ़ाई ही थीं, अब यलो फंगस का मामला भी सामने आया है। इसे म्यूकर सेप्टिकस भी कहते हैं।
 यलो फंगस के लक्षण  
विशेषज्ञों के मुताबिक यलो फंगस पीडि़त मरीजों में निम्न लक्षण दिख सकते हैं।
 सुस्ती महसूस होना, काफी ज्यादा थकावट, भूख न लगना, वजन तेजी से कम होना, वायरस फैलने पर घाव होना, घाव से मवाद निकलना, कुपोषण और अंग विफलता होना, आंखें धंसी होना।
यलो फंगस का कारण  
-साफ-सफाई में कमी की वजह से यलो फंगस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
-पुराना या फिर बासी खाना खाने वालों को यलो फंगस होने का खतरा ज्यादा रहा है। 
-इसके अलावा जिनको घरों में वेंटिलेटर नहीं होता है और जहां नमी ज्यादा होती है वहां यलो फंगस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।
-इम्यूनिटी का काफी ज्यादा कमजोर होना।
-मौसम में बदलाव की वजह से नमी का बढऩा।
 शरीर में कैसे ग्रो करता है यलो फंगस?
 यलो फंगस  शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता है। जैसे- लिवर, किडनी, लंग्स इत्यादि  । फंगस अगर पूरी बॉडी में फैल जाए, तो ऑर्गन्स फेल होने की संभावना बढ़ सकती है। यलो फंगस चोट के हीलिंग की पावर को कम कर देता है। आंखे अंदर की ओर धंस जाती हैं। शरीर के विभिन्न अंगों में पस की थैली बनाना शुरू कर देता है। इसकी वजह से मरीज कुपोषण का शिकार हो सकता है।
 यलो फंगस का इलाज  
  यलो फंगस के लक्षण   दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह दें। ताकि बीमारी गंभीर होने से पहले इसका इलाज किया जा सके। यलो फंगस होने पर मरीज को एंटीफंगल की इंजेक्शन दी जाती है, ताकि शरीर में फंगस को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा सर्जरी के द्वारा भी यलो फंगस का इलाज किया जाता है। सर्जरी ऐसे मामलों में की जाती है, जहां पर शरीर के किसी अंगों में पस की थैली बन जाए।
 यलो फंगस का बचाव   
-घर में मौजूद नमी के कारण भी यलो फंगस फैलने का खतरा हो सकता है। इसलिए घर में नमी न होने दें। जहां नमी ज्यादा होती है, वहां बैक्टीरिया और फंगस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।
-30 प्रतिशत  से 40 प्रतिशत सही आद्र्रता मानी जाती है, इसलिए अपने घर में बहुत अधिक नमी न होने दें।
-इम्यूनिटी को विकसित करने की कोशिश करें।
-वेंटिलर को अच्छा करें।
-टॉयलेट की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english