ब्रेकिंग न्यूज़

  वजन नियंत्रित करने से लेकर डायबिटीज में भी फायदेमंद हैं सफेद बैंगन की पत्तियां... जानें कैसे करें सेवन....
 स्वस्थ रहने के लिए सब्जियों का सेवन करते रहना बेहद जरूरी है। बैंगन का तो सेवन आप सभी ने किया होगा, लेकिन क्या सफेद बैंगन और उसकी पत्तियों का सेवन कभी किया है। क्या आप जानते हैं सफेद बैंगन की पत्तियों में कई सारे छिपे हुए गुण मौजूद होते हैं। बैंगन एक साधारण सी सब्जी है, जिसके गुणों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सफेद बैंगन की पत्तियां सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से शरीर में होने वाली डायबिटीज का भी खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सफेद बैंगन को भी सामान्य बैंगन की तरह ही गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों के सेवन से बढ़ते हुए वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।  
 1. गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद  
 गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत के साथ साथ शिशु की सेहत का भी खास ध्यान देना होता है। इसलिए गर्भवती महिलओं के लिए सफेद बैंगन एक न्यूट्रिएंट्स का पिटारा कहलाता है। यह न्यूट्रिएंट्स जैसे कि विटामिन्स और मिनरल्स से भरी होती है। इससे बर्थ डिफेक्ट से बचाव होता है। इसके सेवन से महिलाओं एवं शिशि के विकास के लिए जरूरी तकरीबन सभी पोषण पाए जाते हैं। गर्भवस्था में इसके सेवन से शरीर तक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो सकता है। 
 2. किडनी डिटॉक्सिफायर  
गार्डन एग लीफ यानि सफेद बैंगन की पत्तियां एक किडनी डिटॉक्सिफायर का काम करती हैं। यह किडनी में खून को साफ कर पथरी से आपका बचाव करती हैं। इसके लिए सफेद बैंगन की पत्तियों को कच्चा चबाया जा सकता है या फिर इसे उबाल कर या छानकर भी पीया जा सकता है। इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। किडनी स्टोन के मरीजों के लिए तो इसका सेवन बेहद कारगर माना जाता है। 
 3. वजऩ घटाए 
सफेद बैंगन की पत्तियों का सेवन  मोटापे से भी बचाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक कारगर नुस्खा साबित हो सकता है। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से चर्बी घटती है। ये मोटापे को काम करती है। इसके पीछे वजह यह है कि इसके मौजूद माइक्रोन्यूट्रींस रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करते हैं और वजऩ के साथ साथ पाचन क्रिया भी दुरुस्त रखते है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले फाइबर की मात्रा   पेट को भरा भरा महसूस कराते हैं, जिससे और खाना खाने की इच्छा नहीं होती है। वजन घटाने के लिए इसकी 1 से 2 पत्तियों का नियमित सेवन कर सकते हैं।  
4. खून बढ़ाने मे मददगार
सफेद बैंगन के पत्तों को खाने से खून के स्तर बढ़ता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। खासकर जो लोग एनेमिया से जूझ रहे हैं उन्हे तो बैंगन की पत्तियों को कच्चा चबा जाना चाहिए। शरीर में घटे हुए खून को बढ़ाने के लिए यह बेहद कामगर चीज है। नियमित रूप से इनकी पत्तियां खाने से घटा हुआ खून अपनी सामान्य मात्रा में पहुंच जाता है। 
 5. पाचनतंत्र को रखे स्वस्थ  
सफेद बैगन की पत्तियों में इन सभी गुणों के साथ साथ पाचन तंत्र को सुचारू रखने की भी क्षमता मौजूद होती है। इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो  पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर  मल को भारी बनाते हैं। सफेद बैंगन का रस निकालकर पीने से  एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसलिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इन पत्तियों का सेवन जरूर करें। 
 6. डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक  
पत्ते व जड़ी बूटियां हमेशा से ही डायबिटीज का खात्मा करने के लिए कारगर मानी जाती है। बैंगन के पत्तों के सेवन से खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इन पत्तों में फाइबर और मैग्नेशियम मौजूद होने की वजह से बढ़े हुए शुगर लेवल को भी घटाने मे मदद करता है। 
 (नोट- ये उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन इसके सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। )
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english