ब्रेकिंग न्यूज़

 स्किन इंफेक्शन के इलाज में कपूर है कारगर, जानें इसके आकर्षक फायदे
पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल काफी किया जाता है। यह कपूर के पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। जिसमें प्राकृतिक रूप से औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह पेड़ मूल रूप से भारत व चीन से संबंध रखता है। कपूर का पेड़ सदाबहार होता है, जिसका विकास काफी तेजी से होता है। कपूर का तेल भी कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसका साइंटिफिक नाम सिनामोमस कैफोरा  होता है, जो कि लॉरेसी  कुल से ताल्लुक रखता है। इसकी गंध काफी तेज होती है। कपूर में टरपीन होता है, जिसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य को काफी फायदे मिलते हैं। आइए इन कपूर के फायदों के बारे में जानते हैं।
कपूर के फायदे 
देश के जाने-माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट व ‘‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’’ के संस्थापक डॉ. अबरार मुल्तानी का कहना है कि चेहरे के दागों को कम करने के लिए भीमसेनी कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, त्वचा में अधिक रूखापन होने की वजह से त्वचा शुष्क और दाग-धब्बों वाली हो जाती है। मगर कपूर को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। कपूर के चूर्ण को बरगद के दूध में पीसकर आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों के रोगों में लाभ होता है। कपूर के घरेलू इस्तेमाल से निम्नलिखित अन्य फायदे भी प्राप्त हो सकते हैं। जैसे-
 त्वचा की खुजली व जलन
कपूर में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता है, जो कि त्वचा की खुजली व जलन से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। इस एसेंशियल ऑयल को त्वचा आसानी से सोख लेती है और स्किन को ठंडक मिलती है। त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा हुआ कपूर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
बालों के लिए फायदेमंद
कई शोधों के अनुसार कपूर को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाल झड़ने, बालों को मजबूत बनाने और रूसी का इलाज करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू उपाय के लिए नारियल तेल के साथ कपूर को मिलाएं। इस मिश्रण से सिर की मसाज करने पर आपको रूसी से निजात मिल सकती है और बाल मजबूत हो जाते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत
जो लोग अपने जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, वह घरेलू उपचार के रूप में कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ शोध के मुताबिक, कपूर के तेल में गर्माहट पहुंचाने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो नसों की संवेदनशीलता को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपको दर्द से राहत मिलती है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए तिल का तेल गर्म करके उसमें कपूर मिक्स कर लें और इस मिश्रण से जोड़ों पर मालिश करें।
कपूर के फायदे- मुंहासों से राहत
कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा पर मुंहासों से राहत दिला सकते हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उनके लिए कपूर ज्यादा फायदेमंद होता है। इस घरेलू उपाय के लिए एक कप नारियल के तेल में कपूर की दो छोटी टिक्की मिलाएं और इसकी थोड़ी-सी मात्रा प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
दरार वाली व कटी एड़ियां
अगर आपकी एड़ियों में कट या दरार है, तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समस्या के घरेलू इलाज के लिए पानी से भरी हुई बाल्टी में 10 से 12 कपूर की टिक्की डाल लें। अब इस पानी में अपनी एड़ियों को 10 से 15 मिनट तक डालकर रखें। इस घरेलू उपाय से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और दरार भर जाएंगी।
कपूर के इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां
घरेलू उपाय के लिए कपूर का इस्तेमाल करने से पहले आपको इन सावधानियों का जरूर ध्यान रखना होगा। जैसे-
कपूर से कुछ लोग संवेदनशील हो सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
सिर्फ कपूर के ऑयल को सीधा त्वचा पर न लगाएं, यह हानिकारक हो सकता है।
कम उम्र के बच्चों या गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कपूर का मुंह से सेवन नहीं करना चाहिए।
कपूर का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में चर्चा जरूर कर लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english