ब्रेकिंग न्यूज़

 चोट से नील पड़ जाने पर अपनाएं घरेलू उपाय
 चोट लगने पर अक्सर चोट वाले स्थान पर ब्लड क्लॉटिंग हो जाती है, यानी खून एक जगह इक_ा हो जाता है। इसी कारण त्वचा पर काले, लाल या नीले धब्बे नजर आते हैं जिसे हम नील पडऩा कहते हैं। नील पडऩे पर दर्द होता है और उस जगह सूजन भी नजर आती है। नील पडऩे पर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं जैसे- एलोवेरा का इस्तेमाल, एसेंशियल ऑयल लगाना आदि। नील पडऩे पर आप हेल्दी डाइट की मदद से उसे ठीक कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपाय भी हम बता रहे हैं। 
 1. नील पडऩे पर लगाएं एलोवेरा  
 नील पडऩे पर सबसे आसान नुस्खा है एलोवेरा का इस्तेमाल।  आप चाहें तो पत्ते को सीधा चोट पर भी लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, इससे दर्द और नील का निशान हटाने में मदद मिलती है। 
   2. नील पडऩे पर इन चीजों का सेवन करें  
 अगर आपके शरीर में नील पड़ गया है तो आप इन चीजों का सेवन करें, इससे आपकी बॉडी अंदर से हील होगी या अंदरूनी चोट का उपचार जल्द हो सकेगा। 
-आप पाइनएप्पल  खाएं। पाइनएप्पल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जिससे चोट के आसपास पड़े नील के निशान ठीक हो जाएंगे। 
-आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें जिंक मौजूद हो। जिंक से शरीर के घाव जल्दी भरते हैं और टिशू रिपेयर हो जाते हैं। जिंक आधारित फूड में पालक, कद्दू के बीज आदि शामिल हैं। 
 3. एप्पल साइडर विनेगर  
एप्पल साइडर विनेगर की मदद से आप नील पडऩे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए आधा कप पानी लें उसमें सेब के विनेगर की कुछ बूंदें मिला दें फिर हल्के हाथ से नील वाले स्थान पर इसे कॉटन की मदद से लगा दें, आपको जल्द आराम मिल जाएगा। सेब को अंदरूनी चोट के ऊपर वाली त्वचा पर लगाया जा सकता है पर अगर खून निकल रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
 4. नील पडऩे पर लगाएं रोज़मेरी ऑयल  
  चोट के कारण शरीर में नील पड़ जाने पर आप एसेंशियल ऑयल  की मदद भी ले सकते हैं। इसे किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल का तेल में मिलाकर लगाएं। आपको रोज़मेरी ऑयल की दो बूंद ही डालनी  है। आप रोज़मेरी की जगह लैवेंडर ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको  एसेंशियल ऑयल से एलर्जी है तो दूसरे तरीके अपनाएं। 
वहीं दो से तीन दिन में यदि चोट वाली जगह पर  सूजन कम न हो तो चिकित्सक की मदद लें।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english