ब्रेकिंग न्यूज़

 सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से दूर होते हैं कई रोग, जानें इसे बनाने की विधि और फायदे
 सफेद प्याज भी खाने में उतना ही लाभदायक होता है जितना की लाल प्याज। भारत में प्याज की खेती खूब होती है। महाराष्ट्र में इसे साल में दो बार उगाया जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों में प्याज की खेती की जाती है। सफेद प्याज में हाई शुगर और लो सल्फर होता है। इसका प्रयोग भारतीय घरों में सब्जी में डालने के अलावा सलाद के रूप में भी किया जाता है। सफेद प्याज का सेवन केवल इन्हीं रूपों में नहीं किया जाता है बल्कि इसका स्वादिष्ट मुरब्बा  भी बनता है। जैसे आंवले का मुरब्बा बनता है, वैसे ही सफेद प्याज का मुरब्बा बनता है। इस मुरब्बे को खाने से पेट का स्वास्थ्य से लेकर दिल का स्वास्थ्य ठीक रहता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि सफेद प्याज का मुरब्बा कैसे बनाते हैं और इसे खाने के क्या फायदे हैं।
 सफेद प्याज का मुरब्बा बनाने की विधि
 सफेद प्याज का मुरब्बा बनाने के लिए सफेद प्याज लें। अब इसमें करीब 10 से 12 छेद कर दें। किसी सुई से या किसी पतली नुकली चीज से छेद कर सकते हैं। बाद में इस प्याज को कांच के बर्तन में डाल दें। अब इस बर्तन में शहद डालकर रख दें। इसे करीब 40 दिनों तक स्टोर कर दें। इसके बाद आपका मुरब्बा तैयार है। जब भी शहद खत्म हो 40 दिनों बाद इसे फिर भर दें।
 सफेद प्याज का मुरब्बा खाने फायदे
पाचन में सहायक
प्याज में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो पाचन में सहायक हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे में पेट में परेशानियों से लडऩे की क्षमता बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में पेट अक्सर खराब होता है, इसलिए इस मौसम में सफेद प्याज का मुरब्बा खाना ज्यादा फायदेमंद है।
 नई कोशिकाओं का निर्माण
शरीर में पुरानी कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। नई कोशिकाएं बनती हैं। इन नई कोशिकाओं को बनाने में सफेद प्याज का मुरब्बा बहुत लाभदायक है। रोज रात को सोने से पहले इसके सेवन से शरीर को बहुत फायदा मिलता है।
 चेहरे की रंगत बढ़ाए मुरब्बा
सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। सफेद प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जिस कारण यह त्वचा की रंगत बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है।
 सूजन को करे दूर
शरीर में किन्ही वजहों से सूजन आ जाती है। सफेद प्याज में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। इसलिए सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से शरीर को लाभ मिलता है।
 यौन शक्ति बढ़ाए
प्याज को यौन शक्ति बढ़ाने वाला कंद माना जाता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो यौन शक्ति को बढ़ाते हैं। रोज सफेद प्याज के मुरब्बे का सेवन करने से यौन शक्ति बढ़ती है। 
 इम्युनिटी बढ़ाए
कोरोनाकाल में हर व्यक्ति इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। अगर आप भी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो सफेद प्याज का मुरब्बा खाएं। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने का अच्छा स्रोत है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english