दांतों में इंफेक्शन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम
अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतों का स्वस्थ और मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। दांतों से जुड़ी समस्याएं बेहद तकलीफदेह भी होती है। दांतों का संक्रमण भी एक तकलीफदेह समस्या होती है। दांतों में संक्रमण होने से हमारे खानपान पर भी असर पड़ता है। दांतों में संक्रमण की स्थिति में अक्सर दांतों का दर्द भी शामिल होता है।
कैसे होता है दांतों में संक्रमण?
दांतों में संक्रमण की समस्या कई वजहों से हो सकती है। दांतों के दर्द की समस्या का समय पर इलाज न होने से भी दांतों में संक्रमण फैल जाता है। दांतों में घाव या दरार आदि की वजह से बैक्टीरिया अंदर चले जाते हैं और इससे भी दांतों में संक्रमण फैल सकता है। दांतों के संक्रमण में कई कारण होते हैं लेकिन सामान्यत: लोगों में इन कारणों की वजह से दांतों का संक्रमण होता है।
- दांतों की उचित साफ-सफाई न होना।
-मिठाई, सोडा आदि का अधिक सेवन।
-मुंह सूखा रहना।
-दांतों का पुराना दर्द।
-दांतों के हिलने की समस्या।
दांतों में इंफेक्शन होने पर कारगर 5 घरेलू नुस्खे
1. एसेंशियल आयल का इस्तेमाल
एसेंशियल आयल का इस्तेमाल शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद माना जाता है। दांतों में संक्रमण होने पर आप लौंग, तुलसी या लेवेंडर के एसेंशियल आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तेलों के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों के संक्रमण से लडऩे में हमारी मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करते समय आप इसमें जैतून या नारियल का तेल मिलाकर इसे पतला कर लें और फिर इसका इस्तेमाल करें। दांतों पर आप इन्हें सीधे या फिर टूथब्रश के सहारे से लगा सकते हैं।
2. नमक और पानी का कुल्ला
नमक और पानी का कुल्ला करने से मुंह में मौजूद तमाम कीटाणु और बैक्टीरिया खत्म होते हैं। आप आधा चम्मच सामान्य नमक लेकर उसे आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाएं और फिर इसे मुंह में लेकर लगभग 5 मिनट के लिए कुल्ला करें। सुबह के वक्त नियमित रूप से इसका कुल्ला करने से दांतों के इन्फेक्शन समेत कई समस्याओं में फायदा मिलता है।
3. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो कई प्रकार के संक्रमणों के इलाज में उपयोगी होते हैं। दांतों में संक्रमण की स्थिति में इसका इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट बना लें और इसे अपने दांतों और मसूढ़ों पर दिन में दो से तीन बार लगायें। कुछ देर तक इस पेस्ट को मुंह में घुमाने के बाद कुल्ला कर लें। संक्रमण ठीक होने तक इसका इस्तेमाल करें।
4. लहसुन
दांतों में संक्रमण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन के पेस्ट को दांतों और मसूढ़ों पर लगा सकते हैं।
5. आयल पुलिंग
दांतों के संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको नारियल के तेल को मुहं में लगभग 20 मिनट तक रखकर घुमाना है। दो चम्मच नारियल का तेल लेकर इसे मुहं में इधर-उधर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए घुमाएं और उसके बाद इसे थूक दें। ऐसा करने से संक्रमण की समस्या में फायदा मिलेगा। ध्यान रखें कि यह तेल पेट में ना जाएं।
Leave A Comment