सेहत के लिए बेहद लाभकारी है दूध मलाई, आंखों का रखती है खास ख्याल
दूध की मलाई सेहत को कई गंभीर बीमारियों से बचाती है। मलाई इम्युनिटी पॉवर को मजबूत करती हैै। इसमें विटामिए,डी, के, विटामिन बी 5,12, कैल्शियम, फास्फोरस, मिनरल्स, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसके नियमित सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो जाती है। 250 ग्राम मलाई में 61 ग्राम प्रोटीन पाया जाता हैै। त्वचा पर मलाई लगाने से भी शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं, लेकिन सेवन अधिक लाभकारी है। मलाई प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो पाचन के लिए अच्छी है। इससे आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता हैै। प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होने के साथ यह रोगों को रोकती हैै।अगर आप जिम जाते हैं और वर्कआउट के पहले कुछ खाना चाहते हैं तो एक छोटी कटोरी मलाई खा सकते हैै। यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना गया हैै। वहीं इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम न केवल हड्डियों के लिए अच्छा है, बल्कि नाखूनों को भी स्वस्थ रखता हैै। इसे बिना शक्कर के लेना ज्यादा बेहतर हैै।
मलाई इम्यून सिस्टम को बनाती है मजबूत
मलाई में लैक्टिक फर्मेंटेशन प्रोबायोटिक होता है, यह सूक्ष्मजीव आंतों को सेहतमंद रखते हैं, जिससे पेट से जुड़े रोग दूर रहते हैंै। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-ए और प्रोटीन होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैंै।
तनाव से राहत
विटामिन बी 5 मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैै। मलाई में यह विटामिन अच्छी मात्रा में मौजूद होता हैै। ये हार्मोन को सही तरीके से काम करने और दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायता करता हैै। इसलिए तनाव से राहत के लिए मलाई का सेवन करना चाहिएै।
आंखों के लिए लाभकारी
मलाई में विटामिन-ए पाया जाता है, जो कि आंखों में नमी बनाए रखने के साथ ही रेटिना को स्वस्थ रखते हुए आंखों की रोशनी बढ़ाने में हमारी सहायता करता हैै।
Leave A Comment