ब्रेकिंग न्यूज़

 गिलोय का सेवन किसे करना चाहिए किसे नहीं
 गिलोय कई पोषक तत्वों से भरी एक हेल्दी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं  में किया जाता है। गिलोय में मौजूद गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिन, पामेरिन और टीनोस्पोरिक एसिड जैसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर से कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। 
इतना ही नहीं गिलोय में आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते है। लेकिन जब आप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पहले ही जूझ रहे हों तो आपको गिलोय के सेवन में सावधानी बरतनी  चाहिए।  लेकिन खून की कमी वाले लोगों के लिए अमृत से कम नहीं है गिलोय। 
गर्मियों में सेवन करने से हो सकता है कब्ज
गिलोय को पाचन से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार में फायदेमंद माना जाता है हालांकि गर्मियों में ये पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को बढ़ा सकता है। गर्मियों में गिलोय के सेवन से आपको कब्ज  जैसी परेशानी हो सकती है।  कुछ स्थितियों में गिलोय का सेवन आपको पेट में जलन जैसा अनुभव भी प्रदान कर सकता है। इसलिए इस समस्या के परिणामस्वरूप आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसके अलावा गिलोय के सेवन से अपच की समस्या में इजाफा हो सकता है और नतीजन पेट में दर्द और मरोड़ की परेशानी भी हो सकती है। 
 ब्लड शुगर लेवल होता है प्रभावित 
गिलोय का सेवन ब्लड शुगर से ग्रस्त लोगों के लिए नुकसानदाह होता है क्योंकि ये इस समस्या को बढ़ा सकता है। ब्लड शुगर से जूझ रहे लोगों को गिलोय के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। गिलोय आपके ब्लड शुगर लेवल को और भी ज्यादा प्रभावित कर सकता है। दरअसल होता यूं है कि गिलोय ब्लड शुगर लेवल को काफी कम कर देता है, जिसके कारण आपको लो ब्लड शुगर लेवल से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही गिलोय का सेवन करना चाहिए।
 गिलोय के स्वास्थ्य लाभ  
एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए गिलोय का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। गिलोय के पत्तों से बना जूस शरीर में खून की कमी जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। गिलोय के जूस में आधा चम्मच घी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी शरीर में खून की कमी दूर होती है। 
पीलिया में फायदेमंद
पीलिया जैसी बीमारी में गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए गिलोय की पत्तियों को सूखा लें और उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण के सेवन से से आपको पीलिया दूर करने में मदद मिलती है। 
 हाथ-पैरों  में जलन की समस्या दूर करे
 हाथ-पैरों में झनझनाहट या जलन की समस्या में गिलोय का जूस आपको राहत प्रदान कर सकता है। अगर आपकी हथेलियां बहुत ज्यादा गर्म रहती हैं, तो गिलोय का रस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।  

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english