सांस की तकलीफ हो या शरीर में खून की कमी... इन चीजों को खाने से मिलता है फायदा
कई तरह की बीमारियों से लडऩे और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आयन बेहद जरूरी है। आयरन से ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है और अगर हीमोग्लोबिन कम हुआ तो एनीमिया की बीमारी हो सकती है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने पर चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी आदि समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी हो जाती है। अगर सही समय पर खून की कमी को पूरा नहीं किया गया तो हमें कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। जब शरीर में मौजूद आयरन, हमारे शरीर में मौजूद प्रोटीन के साथ कॉम्बिनेशन तैयार करता है, तब हीमोग्लोबिन का उत्पादन होता है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
क्या है एनीमिया
एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति के शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी के वजह से होती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और व्यक्ति कमजोर होने लगता है। महिलाओं, बच्चों में और लंबे समय से चल रही बीमारियों से पीडि़त लोगों को एनीमिया आसानी से हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया में करीब 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो आयरन की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि इनमें से 30 प्रतिशत लोग एनीमिया के शिकार हैं।
खून की कमी के लक्षण - चक्कर आना या बेहोश होना, सांस की तकलीफ होना, बहुत कमजोरी और थकान महसूस होना, दिल की धड़कन तेज़ होना, त्वचा पीली पडऩा, सिर में दर्द होना, हाथ पैर हर वक्त ठंडा रहना।
इन चीजों से बढ़ता है खून
1.किशमिश का सेवन
किशमिश शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करती है। खून की कमी को दूर करने के लिए 4 से 5 किशमिश को गुनगुने पानी में अच्छे से धो लें और इसके बाद पीने लायक दूध में डालकर इन्हें उबाल लें। गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। आप दिन में दो बार ऐसा कर सकते हैं।
2.पालक का सेवन जरूरी
पालक में आयरन भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में काफी फायदेमंद है। पालक की सब्जी या साग के रूप में पालक का सेवन कर सकते हैं।
3.टमाटर का रोज करें सेवन
शरीर में खून की कमी को ठीक करने में टमाटर बहुत काम की चीज है। आप इसे सलाद के रूप में या सब्जी और सूप के रूप में रोजाना जरूर सेवन करें।
4. चुकंदर का सेवन भी जरूरी
रोजाना चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त स्तर तक लाया जा सकता है। चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है। दोनों का जूस बनाकर पीने से शरीर में खून बनाया जा सकता है।
Leave A Comment