ब्रेकिंग न्यूज़

 कौन सी दाल होती है बेहतर
दाल  हमारी थाली का एक अभिन्न हिस्सा है। दाल न सिर्फ हमारे शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल की आपूर्ति करती है बल्कि हमें तंदुरुस्त बनाए रखने में भी मदद करती है।  सभी दालें हमारे लिए फायदेमंद हैं। 
आज हम आपको ऐसी 5 दालों के बारे में बता रहे हैं, जिनके अनूठे फायदे हैं।  
 1. अरहर- यह दाल सबको पसंद है।  अरहर दाल- चावल और घी बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा खाना रहा है। अरहर की दाल का सेवन न केवल आपके शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है बल्कि हमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स की भी आपूर्ति करती है। अरहर की दाल में प्रोटीन , पोटेशियम, सोडियम, विटामिन ए , बी 12 , कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
 अरहर की दल के दो अनूठे फायदे
- अरहर की कच्ची दाल को पानी में पीसकर पिलाने से भांग का नशा उतारने में मदद मिलती है। 
-शरीर के किसी भी अंग पर लगा घाव अगर नहीं सूख रहा हो तो अरहर की दाल के पत्तों को पीसकर घाव पर लगा लें। ऐसा करने से घाव को सूखाने में मदद मिलती है।  
2.  मूंग की दाल - मूंग की पीली दाल को धुली हुई मूंग दाल के नाम से भी जाना जाता है। मूंग दाल खाने में काफी हल्की होती है और इसे आपको पचाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है।  बीमार लोगों या  मरीजों को खाने में मूंग दाल की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। ये न सिर्फ आपके पाचन को दुरुस्त बनाती है बल्कि आपके पेट को भी हल्का रखती है। 
 मूंग की दाल के अनूठे फायदे
- मूंग की दाल का सेवन गर्भवती महिलाओं में फाइबर, आयरन और प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। 
- मूंग की दाल का सेवन शरीर में जमा एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
 3. चने की दाल- चने की दाल में फाइबर और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। चने की दाल आपके शरीर को तंदुरुस्त बनाएं रखने के साथ-साथ पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है। चने की दाल का सेवन युवाओं के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में बहुत उपयोगी है। 
 चने की दाल के अनूठे फायदे
- चने की दाल का सेवन डायबिटीज और ह्रदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। 
-चने की दाल का सेवन एनिमिया , पीलिया , कब्ज जैसी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
4.  मसूर दाल- लाल रंग की मसूर दाल फाइबर और प्रोटीन के खजाने से कम नहीं है। मसूर दाल का सेवन पेट और पाचन संबंधी सभी रोगों को दूर करने में मदद करता है। मसूर की दाल पेट संबंधी परेशानियों से भी राहत दिलाने में मदद करती है। 
 मसूर की दाल के अनूठे फायदे
- मसूर की दाल का सूप बना कर पीने से गले और आंत के रोगों को दूर करने में मदद करती है।
- जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें मसूर की दाल पीनी चाहिए क्योंकि ये शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करती है। 
5. उड़द दाल- अरहर की दाल के बाद जिस दाल को लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं उसे उड़द दाल के नाम से जाना जाता है। इस दाल को लोगों की दूसरी सबसे ज्यादा पसंदीदा दाल के रूप में भी जाना जाता है। उड़द दाल न सिर्फ स्वाद में बल्कि कई पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होती है। 
 उड़द की दाल के अनूठे फायदे
- उड़द दाल में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से न पेशाब में जलन और अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए भी इस दाल का सेवन किया जाता है।
- चेहरे पर निखार लाने के लिए उड़द की दाल की खीर का सेवन भी किया जा सकता है।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english