ब्रेकिंग न्यूज़

 ज्यादा गुड़ खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, अंजाने में हो सकते हैं कई बीमारियों का शिकार
 आज के समय में लोग सेहत और खानपान को लेकर जागरूक हो रहे हैं। यही कारण है कि लोग चीनी की जगह पर गुड़  के सेवन पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। गुड़ कई फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वीटनर है जिसे गन्ने से बनाया जाता है। आयुर्वेद और प्राचीन चिकित्सा पद्धति में गुड़ का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है।  गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, खनिज और अन्य फायदेमंद पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन तमाम पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?  आइये जानते हैं ज्यादा गुड़ खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।
  1. गुड़ के अधिक सेवन से ब्लड शुगर बढऩे का खतरा  
सभी स्वीटनर की तरह गुड़ भी सुक्रोज होता है। गुड़ का अधिक सेवन शरीर में ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) का स्तर बढ़ा सकता है। विशेष रूप से जो लोग डायबिटीज की समस्या से ग्रसित हैं उन्हें गुड़ का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। डायबिटीज से पीडि़त लोगों में चीने के समान ही गुड़ का असर भी होता है। यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में किया गया तो इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति के इंसुलिन के स्तर में बदलाव देखने को मिलेगा। एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर होती है। इसलिए गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि इसका कम मात्रा में सेवन फायदेमंद माना जाता है।
 2. गुड़ के अधिक सेवन से मोटापे का खतरा 
गुड़ का अधिक सेवन करने से मोटापे का खतरा बना रहता है।  चूंकि लगभग 100 ग्राम गुड़ में 385 कैलोरी मौजूद होती है इसलिए डाइटिंग आदि कर रहे लोगों को इसका सेवन सोच समझकर ही करना चाहिए। अगर आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो भी गुड़ का कम मात्रा में ही सेवन करें।  
 3. गुड़ के अधिक सेवन से कब्ज का खतरा 
 गुड़ के सेवन से कुछ लोगों को कब्ज, अपच जैसे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल कुछ लोग ताजे गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं और ताजा गुड़ पेट में ठीक ढंग से पचने में असमर्थ होता है। इसलिए ताजा गुड़ का सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं के अलावा कब्ज और पेट में मरोड़ का कारण भी बन सकता है।
 4. नाक से खून बहने की समस्या  
गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से नाक में से खून बहने की समस्या भी हो सकती है। चूंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन गर्मी में मौसम में कम किया जाता है। गर्मी के मौसम में गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको नाक से खून बहने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
 5.  परजीवी संक्रमण का खतरा  
 गुड़ का सेवन अधिक मात्रा में करने से परजीवी संक्रमण (पैरासाइट इंफेक्शन) का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि आमतौर पर गुड़ को बनाने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है लेकिन अगर इसे बनाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं  दिया गया तो इसमें कई प्रकार की अशुद्धियां रह जाती है जो आँतों में कीड़े पैदा करने का काम करती है। ऐसे गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन परजीवी संक्रमण का खतरा पैदा करते हैं।
 6.  एलर्जी का खतरा 
गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो गुड़ का सेवन बहुत सोच समझकर करना चाहिए। एलर्जी की समस्या में आप अगर गुड़ का सेवन करते हैं तो आपको स्किन रैशेज, सिरदर्द, बुखार, थकान, उल्टी और मतली की समस्या होने लगेगी। इसके अलावा गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन चेहरे पर दाने और एक्ने की समस्या ही पैदा कर सकती है।
 
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english