त्वचा पर चाहते हैं कुदरती निखार, तो जरूर अपनाएं इन आयुर्वेदिक उपायों को
मानसून के सीजन में हमें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कील और मुहांसे त्वचा की रंगत को कम कर देते हैं। चेहरे पर अनेकों दाग धब्बे निकल आते हैं। इस कारण हमारी खूबसूरती कम हो जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति कई उपायों को अपनाता है। उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता। जानकारी के अभाव में हम कई मर्तबा चेहरे पर निखार पाने के लिए गलत किस्म के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा पर और भी ज्यादा दाग धब्बे आ जाते हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आगे बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं। इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। इनको अपनाने के बाद आपका चेहरा साफ चमकदार और ग्लोइंग दिखने लगेगा। इसके अलावा आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक सुंदरता भी नजर आएगी।
एलोवेरा जेल
आयुर्वेद में एलोवेरा को कुमारी के नाम से जाना जाता है। त्वचा के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से हमें छुटकारा मिलता है। इसके प्रयोग से सनबर्न और एजिंग के लक्षण कम हो जाते हैं। इस कारण चेहरा साफ और ग्लोइंग दिखने लगता है।
चंदन और दही का फेस मास्क
अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको चंदन और दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको आप चंदन और दही के मिश्रण से बना सकते हैं। ये आपके चेहरे के पोर्स को अच्छे से साफ करता है। इससे चेहरा भी मॉइश्चराइज होता है। इस फेस मास्क के प्रयोग से मुहांसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।
नीम का फेस पैक
नीम के भीतर कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसके प्रयोग से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। नीम के अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो कि स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके उपयोग से त्वचा से मुहांसे और दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं।
मुल्तानी मिट्टी और चमेली त्वचा के लिए है काफी फायदेमंद
मुल्तानी मिट्टी को लगाने से स्किन पर आने वाला अतिरिक्त ऑयल कम हो जाता है। वहीं चमेली के भीतर ऐसे कई गुण होते हैं, जो स्किन के एक्ने को दूर करने का काम करते हैं। चेहरे को साफ और चमकदार रखने के लिए आप बिना चीनी के आधा कप चमेली की चाय लें। उसमें 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाइए। करीब 5 से 10 मिनट लगाने के बाद उसे साफ पानी से धो लें। त्वचा के लिए ये उपाय काफी फायदेमंद है।
Leave A Comment