ब्रेकिंग न्यूज़

 क्या आप भी चाय दोबारा गर्म करके पीते हैं? तो जान लें ये बातें....
 क्या आप चाय दोबारा गर्म करके पीते हैं? चाय को दोबारा गर्म करके पीने से स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, चाय को दोबारा गर्म करने से चाय का स्वाद और पौष्टिकता खत्म हो जाती है। इसलिए अगर आप इसे पीते भी हैं, तो आपको इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि आपको इससे नुकसान ही होगा।  
 इतना ही नहीं अगर चाय को कमरे के तापमान में चार घंटे या उससे अधिक समय के लिए छोड़ दिया गया है, तो उसमें बैक्टीरिया और मोल्ड के बढऩे की संभावना रहती है। इससे आंतों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए  कभी भी चाय को गर्म करके नहीं पीना चाहिए।  आइये जाने इस बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है। 
 आंतों स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक 
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आंतों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपने आंतों को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कभी भी दोबारा गर्म की गई चाय का सेवन न करें। इससे पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई समस्या है, तो भूलकर भी ऐसी चाय न पिएं।  
 फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा
 कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को फूड प्वाइजनिंग का अधिक खतरा रहता है। फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए आपको दोबारा गर्म की हुई चाय पीने से बचना चाहिए। दरअसल, छोड़ी गई चाय  बैक्टीरिया और कवक के विकास का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर इसे दोबारा गर्म करके पिया जाए तो फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। 
 कैंसर 
  चाय को दोबारा गर्म करके पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की भी संभावना रहती है। दरअसल, चाय को दोबारा गर्म करने पर टैनिन निकलता है, जो कैंसरकारी हो सकता है। टैनिन से चाय का स्वाद बिगड़ जाता है और कड़वा हो जाता है।
 गैस्ट्रोएंटेराइटिस
गैस्ट्रोएंटेराइटिस एक गंभीर समस्या हैं। इसमें व्यक्ति के पेट और आंत में इंफेक्शन हो जाता है। गैस्ट्रोएंटेराइटिस एक संक्रमण है, इसमें उल्टी और दस्त लगाना सामान्य लक्षण है। यह समस्या दोबारा गर्म करके चाय पीने से भी हो सकती है। ऐसे में  भूलकर भी रिहिटिंग चाय नहीं पीनी चाहिए। यह संक्रमण पेट, आंत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। 
 उल्टी और जी मिचलाना
गर्म की हुई चाय पीने से  उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो चाय पीने से सिरदर्द ठीक होता है, लेकिन अगर छोड़ी गई चाय पी जाए तो यह सिरदर्द, उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं को कारण बन सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english