ब्रेकिंग न्यूज़

 मुर्रा (मुरमुरा) खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे
छत्तीसगढ़ का मुर्रा यानी मुरमुरा, चावल से तैयार होने वाला खाद्य पदार्थ है, जिसे लोग पफ्ड राइस या कुरमुरा के नाम से भी पहचानते हैं। मुर्रा को घर में बेहद आसानी से और कम समय में तैयार किया जा सकता है।  यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।  मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फैट, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं इसके अंदर विटामिन बी, मिनरल, कैल्शियम आदि भी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। आमतौर पर लोग मुरमुरे से भेलपुरी बनाकर खाते हैं। इससे अलग लोग मुरमुरे और गुड़ की चिक्की या मुरमुरे को दूध और चीनी के साथ भी खा सकते हैं। शुगर से ग्रस्त लोग चिक्की या मुरमुरे के दूध का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।  आज जानते हैं मुर्रा खाने के फायदे....
 1 - पेट की समस्या को करें दूर
 मुरमुरे के अंदर डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो न केवल पाचन क्षमता में सुधार लाता है बल्कि पाचन क्रिया के कार्यों को सुचारु रुप से करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है या पेट में दर्द से परेशान है तो वह मुरमुरे के सेवन से अपने इस समस्या को भी दूर कर सकता है।
 2 - हड्डियों को बनाएं मजबूत
मुरमुरे हड्डियों को मजबूत करने में आपके बेहद काम आ सकता है। मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम मौजूद होता है जो न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि जोड़ों का दर्द और जोड़ों से संबंधित समस्या से भी राहत दिलाने में बेहद मददगार है। ऐसे में हड्डियों को मजबूती के लिए आप मुरमुरे को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
 3 - इम्यूनिटी को बढ़ाएं
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मुरमुरे आपके बेहद काम आ सकता है। मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स, मिनरल्स और विटामिंस मौजूद होते हैं। जो न केवल कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं बल्कि शरीर को कई संक्रमण से बचाव में भी उपयोगी हैं।
 4 - ऊर्जा को बढ़ाएं
ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरा आपके बेहद काम आ सकता है। मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो ना केवल काब्र्स को ग्लूकोज में बदलता है बल्कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में उपयोगी है। ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरे की मदद ले सकते हैं।
 5 - मोटापे को करें नियंत्रित
जो लोग अपने अधिक वजन से परेशान हैं उन्हें बता दें कि इसके पीछे कारण है अधिक कैलोरी। ऐसे में एक्सपट्र्स वजन कम करने के लिए लो कैलरी फूड को अपनी डाइट में जोडऩे की सलाह देते हैं। मुरमुरा में लो कैलोरी होती है। 
 6 - दिमाग होता है तेज
मुरमुरे के अंदर न्यूरोट्रांसमीटर पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो ना केवल मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं बल्कि यह दिमाग की तंत्रिका को उत्तेजित करने में भी मददगार हैं। ऐसे में अगर आप दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो मुरमुरे का सेवन कर सकते हैं।
 7 - ब्लड प्रेशर को करे संतुलित
मुरमुरे के अंदर सोडियम की मात्रा कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से न केवल ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी बचा जा सकता है।  
 किसी भी चीज अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसा ही कुछ मुरमुरे के साथ भी है। अगर मुरमुरे का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english