पथरी, डायबिटीज, त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद है इंद्र जौ, ऐसे करेंगे उपयोग तो मिलेंगे और भी फायदे...
इंद्र जौ एक प्राचीन औषधि है जिसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इस पौधे की छाल, पत्ते, फूल, जड़ का इस्तेमाल शरीर और त्वचा के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इंद्र जौ का स्वाद कड़वा होता है। इंद्र जौ का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, पेट से जुड़ी शिकायतें नहीं होतीं, त्वचा रोगों में भी आराम मिलता है। पीलिया, दस्त, पथरी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी इंद्र जौ फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं इंद्र जौ के फायदे...
1. त्वचा संबंधित रोगों में फायदेमंद है इंद्र जौ
त्वचा में खुजली होने पर इंद्र जौ के छाल का पेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए। उससे खुजली, दर्द, सूजन जैसी शिकायत दूर होती है। अगर त्वचा में फफोले हो गए हैं तो भी छाल के पाउडर को प्रभावित हिस्से में लगाने से आराम मिलता है।
2. पथरी की समस्या हो तो इस्तेमाल करें इंद्र जौ
जिन लोगों को पथरी की समस्या होती है उनके लिए इंद्र जौ फायदेमंद माना जाता है। इंद्र जौ की छाल के चूरण से पथरी की समस्या से निजात मिलती है। इसके लिए इंद्र जौ की छाल लेनी है और उसको पीसकर पाउडर बना लेना है अब उसे दूध के साथ लें या चावल के पानी के साथ भी ले सकते हैं। इससे पथरी गलकर शरीर से निकल जाती है। इंद्र जौ की छाल के पाउडर को दही में मिलाकर पीने से पथरी निकल जाएगी।
3. पेट से जुड़ी समस्या दूर करता है इंद्र जौ
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इंद्र जौ फायदेमंद माना जाता है। दस्त होने की स्थिति में इंद्र जौ का सेवन करें, इंद्र जौ की छाल को पीस लें और चूर्ण बना लें अब उसे पानी के साथ लें तो दस्त की समस्या दूर हो जाएगी। पेट में ऐंठन में भी इंद्र जौ का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए इंद्र जौ के बीज को गरम करके पानी में भिगाएंं और फिर उस पानी को छानकर पी लें, इससे पेट की ऐंठन दूर होती है।
4. शुगर लेवल कंट्रोल करता है इंद्र जौ
जिन लोगों को डायबिटीज है वो भी इंद्र जौ का सेवन कर सकते हैं। इंद्र जो के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इंद्र जौ के फूलों का चूरण बना लें और उसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर लें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। जिन लोगों को घाव हो जाता है उनके लिए इंद्र जौ के फूल का चूरण फायदेमंद होता है।
5. मुंह के छाले ठीक करता है इंद्र जौ
मुंह में छाले हो गए हैं तो इंद्र जौ के फूल को पीस लें और उसे जीरे के साथ कूटकर चूरण बना लें, अब इसे दिन में दो बार लगाएं तो मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे। जिन लोगों के पेट में कीड़े हो जाते हैं वो भी इंद्र जौ का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इंद्र जौ की छाल को पीसकर दिन में दो बार इस्तेमाल करें तो पेट के कीड़े निकल जाते हैं। पीलिया रोग में भी इंद्र जौ फायदेमंद माना जाता है। इंद्र जौ के बीज का रस निकालकर उसे हर दिन खाने से पीलिया में राहत मिलती है।
(नोट- इन उपायों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार किसी योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।)
Leave A Comment