ब्रेकिंग न्यूज़

 सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हैं ये चार साग, रोजाना सेवन दे सकता है भरपूर फायदे
हर किसी को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनसे स्वास्थ्य अच्छा रहे। हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें साग भी शामिल हैं। साग कई प्रकार के होते हैं, जिसमें सरसों का साग, मेथी का साग और पालक के साग आदि शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से साग का सेवन आपको कई रोगों को बचा सकता है। वैसे तो साग खाना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन अधिकतर बच्चे इसे देखकर ही नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं, यानी उनको ये सब्जियां पसंद नहीं आतीं। हालांकि हर किसी को थोड़ी बहुत मात्रा में ही सही, लेकिन साग का सेवन करना ही चाहिए। इससे रक्त का संचार ठीक से होता है। साग खाने के और भी कई फायदे हैं।  
सरसों के साग के फायदे 
सरसों के साग को विटामिन और मिनरल्स (खनिज) का खजाना माना जाता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। नियमित रूप से इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा माना ही जाता है, साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। सरसों का साग पाचन प्रक्रिया में भी मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 
पालक के फायदे 
 पोषक तत्वों से भरपूर पालक को 'सुपरफूड' माना जाता है, क्योंकि यह तरह-तरह के विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए पालक को सर्वोत्तम आहार माना जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से मांसपेशियों को ताकत मिलती है, शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और साथ ही यह हृदय और आंखों को भी लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है। 
बथुआ साग के फायदे 
बथुआ के साग को बड़े और बच्चे, सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फाइबर आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह अनियमित पीरियड्स, कब्ज और बालों से संबंधित समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा यह साग शरीर में खून की कमी को भी पूरी करता है और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। 
मेथी का साग 
मेथी का साग भी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक मेथी आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकती है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है और कब्ज, गैस की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english