कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन, जानें उनका पूरा डाइट प्लान....
गोलमटोल कॉमेडी क्वीन भारती ने अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। उनका वजन पहले 91 था अब उनका वजन 76 है। इसके लिए भारती ने इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया। जो भी भारती को देख रहा है वो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। अब भारती पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री नीतू सिंह समेत कई सेलिैब्रिटी भारती की तारीफ कर रहे हैं। भारती ने लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए खुद पर फोकस किया और फैट से फिट तक का सफर तय कर लिया है। आज जानते हैं कि भारती ने ऐसा कैसे किया.....
भारती के मुताबिक उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग करके वजन घटाया है। वो शाम को 7 बजे से अगले दिन 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हैं। भारती के मुताबिक मैं 12 बजे के बाद अपनी पसंद का खाना खाती हूं। मेरी बॉडी शाम को 7 बजे के बाद डिनर एक्सेप्ट नहीं करती है। मैंने बीते 30 सालों में ढेर सारा खाना खाया है अब मैंने खुद को वक्त देना शुरू किया है तो बॉडी भी साथ दे रही है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप क्या खा रहे हैं इससे ज्यादा फोकस इस बात पर किया जाता है कि आप किस समय खा रहे हैं,। ज्यादातर लोग शाम के बाद कुछ नहीं खाते जिससे अगले दिन सुबह तक उन्हें अच्छा गैप मिल जाता है।
भारती डायबिटीज की मरीज हैं और उन्हें अस्थमा भी है पर वजन घटाने के बाद से उन्हें लग रहा है कि बीमारियां कंट्रोल हो गई हैं।
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग
भारती ने इंटरमिटेंट फास्टिंग के सहारे देखते ही देखते 15 किलो वजन कम कर लिया है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में एक तय समय तक कुछ खाना नहीं होता है। आज कल वजन घटाने के लिए लोग इसे अपना रहे हैं। इस डाइट में खाने का समय और कैलोरीज पर ध्यान रखा जाता है। इस डाइट में आप दिन में दो या तीन बार खा सकते हैं पर रात के समय आपको कुछ भी खाना नहीं है। हालांकि डॉक्टर मानते हैं कि हर कोई ये डाइट फॉलो नहीं कर सकता खासकर वो लोग जो नाइट शिफ्ट में काम करते हैं। ये डाइट व्यस्त शेड्यूल वालों के लिए या ऐसे लोगों के लिए अच्छी है जो एक्सरसाइज को ज्यादा समय नहीं दे सकते। इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए आप भी कम समय में अपना वजन घटा सकते हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
-इस दौरान हल्के योग और व्यायाम करें। अपनी कैलोरी इंटेक को ज्यादा कम नहीं करना है, बस कुछ चीजों से परहेज कर सकते हैं जैसी अधिक मीठी चीजें या तेल-युक्त आहार।
-आपको अपनी डाइट को लक्विड डाइट बनाना चाहिए साथ ही फल और सब्जिों को अपनी डाइट का हस्सिा बनाना चाहिए।
-आपको एक बार में 24 घंटों का फास्ट नहीं करना है, इसमें केवल 12 से 14 घंटे का ही फास्ट रखा जाता है।
-गर्भवती स्त्रियों को ये डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए।
-अगर भोजन विकार से पीडि़त या बुलमियिा जैसी बीमारी या भूख कम लगना या ज्यादा लगने की शिकायत है तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
-जो लोग क्राॅिनक स्ट्रेस के मरीज हैं या अनिद्रा की शिकायत ह,ै उन्हें भी इंटरमिटेंट फास्टिंग या अन्य किसिी भी प्रकार कीू डाइटिंग नहीं करनी चाहिए।
Leave A Comment