ब्रेकिंग न्यूज़

पुरुषों को रोजाना जरूर करना चाहिए इस एक चीज का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे
मूंगफली तो आपने खाई ही होगी? ट्रेन या बसों में अक्सर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। इस वजह से इसे 'टाइम पास' भी कहा जाता है। इसका न केवल स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला तत्व पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार ला सकता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है।  
दिल के लिए है फायदेमंद 
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है।  
पेट के लिए भी अच्छी है मूंगफली
 मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।
वजन कम करने में भी है उपयोगी 
    मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। 
त्वचा और बालों को रखता है स्वस्थ 
    मूंगफली में बीटा कैरोटीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english