सूरजमुखी के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना........
सूरजमुखी के बीज सुपरफूड की श्रेणी में आते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। कई सालों से सेहत के लिए का इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बीज कई गुणों से भरपूर होते हैं, जिसकी वजह से इसको काफी लोकप्रिय माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में कई पोषक तत्व की पूर्ति होती है साथी ही इसका सेवन कई बीमारियों से लडऩे की क्षमता देता है। सूरजमुखी के बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए हमें इन बीजों को किसी न किसी रूप में अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं।
आइये जाने इसके 10 फायदे.....
1. इसके बीज में मैग्निशियम की मात्रा काफी पाई जाती है, इसलिए यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में मदद करता है। कई शोध के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को रोजाना 80 ग्राम सूरजमुखी के बीज खाना चाहिए।
2. सूरजमुखी के बीजों में क्लोरोजेनिक एसिड होता है., इसलिए इसका सेवन डायबिटीज को नियंत्रित रखता है।
3. इसके बीजों में फाइटोस्टरोल्स उच्च मात्रा में होता है, जो कि दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन ई और खनीज पदार्थ की मात्रा खूब पाई जाती है, जिससे दिल संबंधित बीमारियों से बचाव होता है।
4. इसके बीज हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखते हैं, क्योंकि इसमें फैट, खनिज पदार्थ, विटामिन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन स्ट्रोक के खतरे में आ चुके लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
5. सूरजमुखी के बीज त्वचा को निखारते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन ई और कॅापर पाया जाता है।
6. इसके बीजों में विटामिन ई की मात्रा भरपूर पाई जाती है, साथ ही फाइबर और सिलेनियम कोलोन बी होता है, इसलिए यह कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है।
7. सूरजमुखी के बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाय जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए हमें इन बीजों को किसी न किसी रूप में अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं।
8. सूरजमुखी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ-साथ घाव को भरने का गुण भी होता है। सूरजमुखी के बीज में फ्लेवोनॉइड, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन मौजूद होते हैं, जो ह्रदय संबंधी समस्याओं से बचाव करने का काम करते हैं।
9. अगर शुरुआत से ही हड्डियों का ध्यान न रखा गया, तो बढ़ती उम्र का प्रभाव हड्डियों पर भी पडऩे लगता है। इसलिए, पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। खासकर, आयरन, कैल्शियम व जिंक और सूरजमुखी के बीज में आयरन, जिंक, कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
10. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर भी पड़ता है, जिससे कई तरह की मस्तिष्क संबंधी समस्याएं (भूलने की बीमारी, सोचने की शक्ति कमजोर होना) उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में सूरजमुखी के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम व जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क विकास में लाभकारी हो सकते हैं।
Leave A Comment