घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये जतन......
आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में हर किसी के पास समय की कमी की समस्या रहती है। ऐेसे में हम अपने स्वास्थ्य के साथ अक्सर लापरवाही कर जाते हैं और बीमारियों को निमंत्रण दे बैठते हैं। पौष्टिक भोजन व आराम और व्यायाम न मिलने की वजह से शरीर के स्वास्थ्य का स्तर प्रतिदिन गिर रहा है। जिस कारण ज्यादातर लोग घुटनों की बीमारी जैसे - घुटनों में दर्द के शिकार हो रहे हैं।
आइये जाने हम अपने घुटनों को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं।
- सबसे पहले अपना वजन संतुलित रखें। वजन सही रहेगा, तो आपके घुटनों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा।
- कभी भी खड़े होकर पानी न पीएं क्योंकि ऐसा करना घुटनों को नुकसान पहुंचाता है इसलिए खड़े होकर पानी न पिए जब भी पीएं बैठ कर पीएं।
- कभी भी रात के समय खट्टी चीजों का सेवन न करें । खट्टा दही, आंवला, कीवी, संतरा, मौसमी, नींबू, कीनू, छाछ, इमली और आम आदि का इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। रात के समय इनका सेवन घुटनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- अपने शरीर को चलाते -फिराते रहें यदि हाथ और पैर न चलाएं जाएं तो शरीर में जंग लग जाता है। इसलिए नित्य जरूर व्यायाम करें- जैसे - दौड़ें, योग करें या फिर एक्सरसाइज करें। चलना एक बेहतर व्यायाम हैं। आप अपने घर के आंगन में ही चल सकते हैं, या फिर सीढ़ी- चढऩा- उतरना भी एक बेहतर व्यायाम है।
- शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
-बराबर मात्रा में नीम और अरंडी के तेल को हल्का गर्म करके सुबह-शाम जोड़ों पर मालिश करें।
- मालिश के लिए आप इन चीजों से भी तेल बना सकते हैं। 50 ग्राम लहसुन, 25 ग्राम अजवायन और10 ग्राम लौंग 200 ग्राम सरसों के तेल में पका कर जला दें। ठंडा होने पर कांच की बोतल में छान कर रख लें। इस तेल से घुटनों या जोड़ों की मालिश करें।
-घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है। आप हर रोज दो अखरोट का सेवन जरूर कीजिये। ऐसा करने से घुटनों का ग्रीस बढऩे लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी-6, कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक प्रकार का फैट है जो सूजन को कम करने में हेल्प करता है।
-हरसिंगार जिसे पारिजात और नाइट जैस्मिन भी कहते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसके पौधे आपको अपने घर के आस-पास भी देखने को मिल जाएंगे। इस पेड़ के पत्ते जोड़ों के दर्द को दूर करने और घुटनों की ग्रीस बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके पत्तों में टेनिक एसिड, मैथिल सिलसिलेट और ग्लूकोसाइड होता है ये द्रव्य औषधीय गुणों से भरपूर हैं। घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए हरसिंगार के 3 पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को 1 बड़े गिलास पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी आधा से भी आधा रह जाये तब इसे छानकर हल्का ठंडा करके पियें। इस काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट करें।
-खाली पेट नारियल का पानी पीने से भी घुटनों में लचीलापन आता है। एक महीना इस उपाय को करके देखें। आपको बहुत फायदा मिलेगा।
Leave A Comment