ब्रेकिंग न्यूज़

 बाजार का टोमाटो केचअप ज्यादा खाने से सेहत को होते हैं ये ये नुकसान...
 टमाटर केपअच या सॉस हम में से कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन मार्केट के टमाटर केचअप बनाने को बनाने के लिए इसमें ढेर सारे प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है ताकि केचअप जल्दी खराब न हो। इसके अलावा इसमें कई तरह केमिकल युक्त कलर एड किए जाते हैं, ताकि इसका लुक अच्छा लगे। इतना ही नहीं, इसकी कन्सिटेंसी को बरकरार रखने के लिए इसमें स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है।   लगातार टमाटर केचअप के इस्तेमाल से सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में-
 1. शरीर में नमक की अधिकता
 अगर आप रोजाना 1 चम्मच (5 ग्राम) टमाटार केचअप ले रहे हैं, तो इससे आपके शरीर में नमक की अधिक मात्रा जा रही है। क्योंकि टमाटर केचअप को तैयार करने के लिए इसमें ढेर सारे नमक मिलाए जाते हैं। हालांकि, इसमें शुगर होने के कारण आपको स्वाद में ज्यादा नमक का अनुभव नहीं होता है।
 2. सड़े टमाटर होने की आशंका
 मार्केट के टमाटर केचअप बनाने के लिए हमेशा फ्रेश टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है, यह जरूरी नहीं है। अधिक मात्रा में टमाटर बनाने के लिए कई मशहूर ब्रांड्स भी सड़े टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। 
 3. मोटापा बढऩे का खतरा
 केचअप की कन्सिटेंसी बरकरार रखने के लिए इसमें काफी ज्यादा स्टार्च का इस्तेमाल होता है, जो आपके शरीर में कैलोरी इनटेक की मात्रा को बढ़ा सकता है। शरीर में कैलोरी की अधिकता होने से मोटापा होने का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही इसमें शुगर की भी अधिकता होती है, जो आपका वजन बढ़ा सकती है। 
 4. डायबिटीज होने की संभावना
 टमाटर केचअप में नमक के साथ-साथ ढेर सारी चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है। शरीर में शुगर की मात्रा बढऩे से डायबिटीज होने का खतरा रहता है। साथ ही इसमें स्टार्च और सोडियम की अधिकता होती है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर पर असर पड़ता है।
 5. एसिड रिफ्लेक्शन की संभावना
 टमाटर में सिट्रिक एसिड की अधिकता होती है।   जिसके कारण एसिड रिफ्लेक्शन होने का खतरा रहता है। अगर आप या आप अपने बच्चों को केचअप ज्यादा दे रहे हैं, जो एसिड रिफ्लेक्शन की वजह से हार्ट बर्न की संभावना होती है। साथ ही इसकी वजह से उल्टी और मतली होने का खतरा भी रहता है।  
 6.   फेस एडिमा होने का खतरा
केचअप टमाटर रिच होता है, जिसके कारण इसमें हेक्सा माइन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। शरीर में हेक्सा माइनिक की अधिकता से फेस एडिमा होने का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही इसके कारण जीभ में भी सूजन हो सकती है। 
 7. डायरिया होने का खतरा
 टमाटर में साल्मोनेला बैक्टीरिया मौजूद होता है। शरीर में जब साल्मोनेला बैक्टीरिया की अधिकता होने लगती है, तो यह हमारे पेट को प्रभावित करने लगती है। जिसके कारण पाचन से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण डायरिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि कई टोमाटो केचअप में सड़े हुए टमाटर का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है, जो हमारे गट हेल्थ को प्रभावित करता है।
8. किडनी स्टोन होने का खतरा 
 अगर आप जिन लोगों को किडनी स्टोन या फिर अन्य तरह का स्टोन होता है, उन्हें टमाटर कम खाने की सलाह दी जाती है। इसका कारण होता है टमाटर में मौजूद ऑक्सलेट। शरीर में अगर ऑक्सीलेट की मात्रा बढ़ जाती है, तो स्टोन बढऩे का खतरा रहता है।  
 9. कैंसर होने का खतरा
 अगर आप प्रिजर्वेटिव चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। जरूरी नहीं है कि 1-2 महीने इसका सेवन करने से कैंसर हो जाए। लेकिन अगर आप लगातार प्रिजर्वेटिव चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो कैंसर की संभावना बढ़ सकती है।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english