बासी रोटी को ऐसे खाने से मिलेेंगे ढेरों फायदे....
बहुत सारे घरों में बासी रोटी को गाय या फिर कुत्तों को खिला दिया जाता है। बासी रोटी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है इसलिए इसे सुबह-सुबह खाने से शरीर को ढेरों फायदे मिलेंगे। आयुर्वेद के अनुसार बासी रोटी खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों के इलाज में रामबाण साबित होता है। आज का विज्ञान भी कहता है कि गेहूं से बना बासी खाना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि बनने के 12-15 घंटों के अंदर ही रोटी खाना फायदेमंद होता है। इससे ज्यादा बासी रोटी नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर घरों में आज भी बुजुर्ग रात में भोजन के रूप में दूध और रोटी का ही सेवन करते हैं।
ऐसे खाने से मिलेंगे फायदे....
- बासी रोटी को सब्जी से नहीं बल्कि दूध के साथ खाएं क्योंकि दूध में भी कई पोषक तत्व होते हैं जो रोटी के साथ मिलकर फायदा करते हैं। बासी रोटी को ठंडे दूध में 10 मिनट भिगोने के बाद खाएं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें चीनी न डालें। इस तरह रोटियों का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाकर रखेगा।
- ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे बुखार में फायदा होता है।
- सोने से पहले ठंडे दूध में भिगोई हुई बासी रोटी खाने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याओं से निजात मिलती है। 10-15 मिनट ठंडे दूध में भीगी बासी रोटी दिन के किसी भी समय खाने से खून के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।
- इससे डायबिटीज में फायदा होता है। डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पाना है, तो सुबह खाली पेट बासी रोटियों का सेवन करें। यह डायबिटीज को नियंत्रण में रखेगी, साथ ही इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद करेगी। इसका असर 2 से 3 महीने में दिखाई देने लगेगा।
- हाईब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए दूध और बासी रोटी का सेवन काफी राहत दे सकता है। बस आपको दूध में बासी रोटियों को भिगोकर खाना है। इसके बाद आपको बस सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीना है।
- इसके अलावा बासी रोटियों का सेवन पेट संबंधी बीमारियों में रामबाण का इलाज करती हैं। इसके साथ ही बासी रोटी वजन घटाने में भी मदद करती हैं। तो आज से ही बासी रोटियों को फेंकना छोड़ दें। रोजाना इसका सेवन करें और अपनी सेहत को स्वस्थ्य बनाए रखें।
----
Leave A Comment