अरशद वारसी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंक गए फैंस, कीटो डाइट और इंटरमिटेंट डाइट प्लान को किया फालो...
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने अपने लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंका दिया है। अरशद ने हाल ही में अपनी दो तस्वीरों का कोलॉज पोस्ट किया, जिसमें उनके बाइसेप्स और मसल्स इतने सुडौल दिख रहे हैं कि फैंस ने उनकी तुलना जॉन सीना से करनी शुरू कर दी। अरशद ने पोस्ट किया है कि ये ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंने अपने नए प्रोजक्ट के लिए किया है। उन्होंने लिखा, " अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन अगले प्रोजेक्ट के लिए शेप में आना है।" अरशद के इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की कई अन्य एक्टर्स ने भी तारीफ की है। हालांकि अरशद ने ये साफ नहीं किया है कि उनका अगला प्रोजक्ट क्या होने वाला है।
गौरतलब है कि 5 महीने पहले ही अरशद ने लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजन को लगभग 6 किलो तक कम किया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी कि उन्होंने एक महीने में ही काफी वजन कम किया था। 52 साल की उम्र में अरशद जिस तरह से अपने रोल्स के मुताबिक अपने बॉडी को ढाल रहे हैं, वो तमाम फिटनेस फ्रीक्स के लिए प्रेरणा हैं।
अरशद वारसी को पिछले वेस लॉस के बारे में पढ़कर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन चौंक गई थीं। जब रवीना ने अरशद से पूछा कि उन्होंने ऐसा कैसे किया? तो अरशद वारसी ने रवीना को ट्वीट कर बताया "एक महीने के लिए बहुत सख्त आहार पर था। जीरो काब्र्स, कार्डियो और वजन प्रशिक्षण से 30 दिनों में 6 किलोग्राम वजन कम कर पाया।
बता दें कि अरशद वारसी का वेट लॉस सीक्रेट सबसे मुख्य अंग है केटोजेनिक आहार और इंटरमिटेंट डाइट प्लान । उन्होंने बताया कि इन दोनों डाइट को उन्होंने एक साथ जोड़ कर इसका सख्ती से पालन किया। साथ ही अरशद बताते हैं कि उन्होंने इसके साथ विशेष प्रकार के कार्डियो व्यायाम के साथ रुक-रुक किया और कीटो डाइट में रहने के दौरान ट्रेडमिल पर कुछ खास व्यायाम किए।
क्या आप भी कीटो डाइट और इंटरमिटेंट डाइट प्लान को एक साथ मिला सकते हैं?
भले ही केटोजेनिक आहार और इंटरमिटेंट डाइट प्लान दो अलग-अलग योजनाएं हैं, जो वजन घटाने-हानि को बढ़ावा देने वाले परिणामों के साथ आते हैं, पर क्या इन्हें एक साथ भी फॉलो किया जा सकता है। तो जी हां, बिलकुल किया जा सकता है। दरअसल दो आहार योजनाओं का संयोजन बहुत से लोग तेजी से वजन घटाने का परिणाम पाने के लिए करते हैं। केटोजेनिक आहार एक कम कार्ब आहार है, जो आपके कार्ब सेवन को दिन में 20-50 काब्र्स तक सीमित करता है, वहीं इंटरमिटेंट डाइट प्लान में निर्धारित भोजन और उपवास शामिल होते हैं, जो कई स्वरूपों में किया जा सकता है।
कैसे फॉलो करें कीटो डाइट और इंटरमिटेंट डाइट प्लान को एक साथ
केटोजेनिक आहार और इंटरमिटेंट डाइट प्लान दो आहार योजनाओं का संयोजन एक प्रभावी संभावना की तरह लगता है, लेकिन केवल सही ढंग से किया जाए, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं। दरअसल ऐसा करने से इसका सबसे बड़ा अंतर आपकी भूख पर पड़ता है। दरअसल इसमें आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कीटो डाइट फॉलो करना होता है। ऐसे में आप अपने प्रोटीन और वसा के सेवन को नियंत्रित करते हुए अपने आहार में कार्ब सेवन को प्रतिबंधित करते हैं, जिससे आपको फास्ट के दौरान बहुत भूख न लगे। इसका एक और फायदा ये होता है कि आपका फैट आसानी से बर्न होता है। क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग , थर्मोजेनेसिस या गर्मी उत्पादन को बढ़ावा देकर चयापचय बढ़ाता है, जो शरीर में जिद्दी वसा भंडार का उपयोग करके उसे जलाता है। वहीं कीटो-समृद्ध खाद्य पदार्थों के साथ, आपका शरीर वेट लॉस करने के लिए भी ऊर्जा देता है, जिसकी मदद से आप कार्डियो व्यायाम आदि भी अच्छे से कर पाते हैं। इन तरह ये सभी संयोजन आपको आसानी से वजन घटाने में मदद करते हैं।
Leave A Comment