ब्रेकिंग न्यूज़

  खाली पेट चबाएं इन पत्तियों को....होंगी अनेक परेशानियां दूर
बचपन में आपने कई बार अमरूद और आम की पत्तियों को चबाया होगा। आपको तब शायद मालूम न हो कि अमरूद की पत्तियों को चबाने से आपके  पेट की ऐंठन ठीक हो जाती है तो, आम की पत्तियों को चबाने से डायबिटीज नहीं होता। जबकि ये सब औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इन पत्तों से निकलने वाला अर्क कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। दरअसल, आयुर्वेद में कुछ जड़ी बूटियां औषधीय पेड़ों और पौधों की पत्तियों से बना करती हैं।  आज हम आपको ऐसी 10 पत्तियों के बारे में बताएंगे जो कि आपके आस-पास ही मिलती हैं और जिन्हें खाली पेट चबा कर आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।  
 1. नीम की पत्तियां  
नीम की पत्तियां अपने आप में एंटीबैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर हैं। रोजाना इनका खाली पेट सेवन करने से  पेट में कीड़े नहीं होंगे। ये खून की साफ करती हैं और त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाती हैं। साथ ही नीम की पत्तियों का खाली पेट सेवन करने से ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहती हैं और दिल की बीमारियां नहीं होतीं। साथ ही ये बुखार, डायबिटीज, मसूड़ों की बीमारी और लिवर की समस्याओं से भी बचाव में मदद करती हैं। 
 2. तुलसी की पत्तियां  
 तुलसी की पत्तियों में एंटीवायरल गुण होते हैं जो कि  मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं। साथ ही इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है। यहां तक कि जोड़ों के दर्द से भी इसकी पत्तियां आपको बचाती हैं। इसके अलावा इसके एंटीबैक्टीरियल गुण श्वसन रोगों, मूत्र रोगों, पेट और त्वचा के संक्रमण से भी लडऩे में मदद करते हैं। साथ ही रोजोना तुलसी की 4 पत्तियों को खाना  इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। 
 3. पुदीना  
 पुदीने के पत्ते में एंटीएसिडिक गुण होते हैं यानी कि ये एसिडिटी को कम करता है। इसलिए जिन लोगों को रेगुलर गैस की समस्या रहती हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही पुदीना पेट का पीएच सही करता है और मेटाबोलिज्म तेज करता है। इसे सुबह-सुबह चबाने से  मौसमी एलर्जी, अस्थमा और सर्दी-जुकाम को कम करने में मदद करता है।
 4. करी पत्ता 
करी पत्ता खाली पेट चबाने का सबसे ज्यादा फायदा डायबिटीज के मरीजों को होता है। दरअसल, ये शरीर में शुगर को कम करता है और पेनक्रियाज को हेल्दी रख कर इंसुलिन के प्रोडक्शन में मदद करता है। ये कब्ज और डायरिया को भी ठीक करने में मदद करता है। करी पत्ता खाने से वजन संतुलित करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है। 
 5. अजवाइन के पत्ते  
  तेज पेट दर्द हो रहा है या फिर खाने के बाद एसिडिटी महसूस हो रही है तो,  अजवाइन के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इन पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जिस चबा कर खाने से पेट के इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही सर्दी-जुकाम में इसकी पत्तियों को शहद के साथ मिला कर खाने से आपको सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा आर्थराइटिस के दर्द को दूर करने और सूजन से बचाव के लिए भी आप अजवाइन के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 6. जामुन के पत्ते  
जामुक के पत्ते का सेवन कर आप शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, इसके पत्ते का अर्क इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे शुगर तेजी से पचाता है डायबिटीज में ये बहुत फायदेमंद है। साथ ही मुंह के छालों में भी इसे चबा कर खाना माउथ इंफेक्शन को कम कर सकता है। इसके अलावा अपच और कमजोर पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में भी जामुन के पत्ते मददगार हैं। 
 7. पान के पत्ते  
पान के पत्ते एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर है। साथ ही ये हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। पान के पत्ते एंटी बैक्टीरियल से भी भरपूर है जो कि इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। पान के पत्ते माउथ फ्रेशनर की तरह काम करते हैं और मुंह को साफ रखते हैं। 
 8. धनिया  
धनिया ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। ये कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही धनिया के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार है। ये दिल की सेहत बनाता है। इसके अलावा ये वेट लॉस करने वाले के लिए भी मददगार है क्योंकि ये बॉवेल मूवमेंट तेज करता है और फैट पचाने में मददगार है। 
 9. जिन्कगो 
जिन्कगो लीफ एक्सट्रेक्ट का उपयोग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, थकान और टिनिटस जैसी विभिन्न स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग स्मृति में सुधार और मेमोरी लॉस जैसे अन्य मस्तिष्क विकारों को रोकने के लिए भी किया जाता है। पर ध्यान रहे कि इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचें नहीं तो ये नुकसानदायक हो सकता है।
 10. सौंफ का पत्ता  
सौंफ के पत्ते पित्त को शांत करता है। ये भूख बढ़ाता है और भोजन को पचाता है। साथ ही ये मूड भी फ्रेश करता है। ये हृदय, मस्तिष्क तथा शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। गठिया आदि वात रोगों को कम करता है और अपच और कब्ज की समस्या में भी फायदेमंद है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english