ब्रेकिंग न्यूज़

   इन चीजों के सेवन से नवरात्रि व्रत को बनाएं हेल्दी....भरपूर मात्रा में प्रोटीन और न्यूट्रिशन मिलेंगे
 नवरात्रि, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है नौ रातों का उत्सव। इस बार नवरात्र 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आती हैं चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र। लेकिन दिवाली के पास आने वाली शारदीय नवरात्र का ज्यादा महत्व होता है। नवरात्रों मे मां के नौ अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में कुछ लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं तो कुछ लोग केवल सबसे पहला और आखिरी का व्रत रखते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप सही डाइट लेंगे तो आप अपनी भूख पर नियंत्रित रख सकेंगे। साथ ही  व्रत के दौरान भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन और न्यूट्रिशन मिलेंगे। 
 1. आलू से बनी चीजें
वैसे तो आम दिनों में लोग आलू का सेवन कम करते हैं। लोगों का मानना है कि आलू के सेवन से वजन ज्यादा बढ़ता है। लेकिन व्रत के दिनों में आलू का सेवन आपकी भूख को नियंत्रित कर सकता है। आप व्रत में आलू के बने चिप्स, आलू के पापड़, सेंधा नमक के उबले आलू आदि का सेवन कर सकते हैं।
 2. राजगीर से बने लड्डू
राजगीर के लड्डू को आम लोगों की भाषा में व्रत के लड्डू भी कहा जाता है। इसे हल्के आहार के रूप में देखा जाता है। इस के अंदर कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही राजगीर  के लड्डू में गुड यानी नैचुरल शुगर का प्रयोग किया जाता है इसलिए ये बेहद पौष्टिक होते हैं। कुछ लोग राजगीर की बर्फियां भी अपने घरों में बनाते हैं, जिससे टेस्ट के साथ-साथ स्वाद भी भरपूर मिलता है।
 3. व्रत में कूटू का इस्तेमाल
कुट्टू के आटे के अंदर कम कैलोरी पाई जाती है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए कूटू का सेवन व्रत में बेहद लाभदायक है। कूट्टू से बनी पकौड़ी ने केवल अच्छी लगती हैं बल्कि इससे भूख भी कम लगती है। इसके अलावा कुछ लोग कूटू की बनी रोटी या परांठे का सेवन भी करते हैं। कूटू के साथ लौकी का प्रयोग करके आप हेल्दी भोजन तैयार कर सकते हैं।
 4. व्रत में फल का सेवन करना
फलों का सेवन करने से शरीर तरोताजा महसूस करता है। ऐसे में अगर इसका सेवन व्रत में किया जाए तो दिन भर थकान से दूर रहा जा सकता है। पपीते में मैग्नीशियम, कॉपर, मिनरल्स, विटामिन बी आदि पाए जाते हैं इसलिए व्रत में पपीता बेहद लाभदायक है। इसके अलावा काले अंगूर, अनानास, संतरा, सेब, मौसमी आदि का सेवन व्रत में कर सकते हैं।
5. व्रत में दूध का सेवन है अच्छा
अक्सर लोग दूध से बनी चीजों का प्रयोग व्रत में करते हैं। बता दें कि दूध से बनी चीजें शरीर के अंदर ऊर्जा बनाए रखती हैं। आप व्रत में दूध से बनी खीर, दूध का बना सूजी हलवा, दूध और मेवे के लड्डू आदि का सेवन कर सकते हैं और अपने व्रत के खाने को और पौष्टिक बना सकते हैं।
6. मखाने का इस्तेमाल
मखाना एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से ये आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और ये किडनी के साथ आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है। मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती और बॉडी में एनर्जी आती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखते हैं। वहीं इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर में मेटाबोलिक प्रोसेस में मदद करता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english