ये हैं धरती पर उगने वाली सबसे ताकतवर चीजें, जितना हो सके करें इनका सेवन...
स्वस्थ भोजन शरीर और दिमाग दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। जब हम अच्छा खाते हैं, तो हम अच्छा महसूस करते हैं। और जब हम अच्छा महसूस करते हैं, तो हम ज्यादा खुश रहते हैं। इस तरह यह चक्र आपके रिश्तों और संपूर्ण जीवन को सामान्य रूप से प्रभावित करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि धरती पर कई तरह के स्वस्थ भोजन हैं, जो आपको लंबी उम्र के साथ स्वस्थ जीवन देते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 8 स्वस्थ खाद्य पदार्थों के बारे में, जो पौष्टिक होने के साथ खाने में स्वादिष्ट और मजेदार भी हैं।
एवोकाडो-
इसे फलों की दुनिया का मर्माइट कहा जाता है। सप्ताह में एक या दो एवोकाडो खाने से आपको हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट, पोटेशियम, फोलेट्र विटसमिन के, सी, बी-5, बी-6 और विटामिन ई मिलेगा। पौष्टिकता से भरपूर होने के नाते इसका काम कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करना है। इसके अलावा यह न केवल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है, बल्कि गठिया के लक्षणों से राहत देने और कैंसर की रोकथाम के लिए भी स्वस्थवर्धक माना गया है।
मसूर की दाल
दाल भारतीय व्यंजनों का मुख्य हिस्सा है। दालों में भी मसूर की दाल को स्वस्थ भोजन में से एक माना गया है। मसूर में फाइबर, प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होने के चलते यह हार्ट , वजन घटाने और ब्लड शुगर लेवल में हो रहे उतार-चढ़ाव से लडऩे की क्षमता प्रदान करती है। सबसे अच्छी बात है कि इसे पचाना बेहद आसान होता है।
डार्क चॉकलेट-
कई शोध बताते हैं कि ज्यादातर फ्रूट जूस की तुलना में चॉकलेट में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके सेवन से कैंसर , ह्दय से जुड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं। है। यहां तक की कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल के लिए डार्क चॉकलेटको बहुत अच्छा माना गया है।
लहसुन-
लहसुन बैक्टीरिया को विकसित होने से रोकता है। खासतौर से जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है, उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
चुकंदर-
च़ुंकदर एक सुपरफूड है, जो हमारे मस्तिष्क के लिए अच्छा और ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए फायदेमंद है। डॉक्टर्स के अनुसार डिमेंशिया और एक्सरसाइज परफॉर्मेंस में सुधार के लिए यह बेहतरीन इलाज है। जड़ वाली यह सब्जी फोलेट , मैग्ग्रीशियम और विटामिन सी से भरपूर है, इसलिए अभी से ही इसे भोजन के साथ सलाद के रूप में खाना शुरू कर दें।
नींबू-
हेल्थ इंडस्ट्री में नींबू को दुनिया के सबसे स्वस्थ भोजन में से एक माना गया है। यह खट्टा फल मजबूत एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर है। यहां तक की ये कैंसर सेल्स को डवलप होने से रोकने में मदद करता है।
पालक
पालक पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है। इसकी खासियत है कि इसमें कैलोरी बहुम कम मात्रा में होती है और इसके सेवन के हर व्यक्ति ऊर्जा का अनुभव करता है। विटामिन ए, के और फोलेट से भरपूर होने के कारण डॉक्टर्स भी कमजोरी , खून की कमी और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पालक खाने की सलाह देते हैं।
अखरोट-
अध्ययनों के अनुसार, अखरोट धमनियों में सूजन और ऑक्सीडेशन को कम करने जैतून के तेल की तरह ही प्रभावी होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए हिर दिन 8 अखरोट खाने चाहिए।
Leave A Comment