रात में सोने से पहले पिएं गर्म पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
अकसर आपने सुना होगा कि सुबह उठकर गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न केवल मेटाबॉलिज्म के कार्य में सुधार आ सकता है बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
1 - विषाक्त पदार्थ हों दूर
रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करता है तो ऐसा करने से उसके शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ सकता है, जिससे उसे पसीना आज सकता है और रक्त संचार बेहतर बन सकता है। यह प्रक्रिया शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी साबित हो सकती है।
2 - पाचन क्रिया होती है तंदुरुस्त
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करता है तो इससे कमजोर पाचन तंत्र में मजबूती आ सकती हैं। गर्म पानी ना केवल आंतों के लिए उपयोगी है बल्कि कब्ज, गैस आदि पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा रात को गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पच सकता है।
3 - मानसिक स्वास्थ्य हो बेहतर
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन नियमित रूप से करता है तो ऐसा करने से न केवल तनाव की समस्या दूर हो सकती है बल्कि अवसाद यानी डिप्रेशन की समस्या से भी राहत मिल सकती है। बता दें कि जिस व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा तो इससे उसका मूड भी फ्रेश बना रह सकेगा।
4 - वजन घटाने में है उपयोगी
आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान है। ऐसे में मोटापे की समस्या से पेरशान लोगों को बता दें कि यदि वह रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर किया जा सकता है। गर्म पानी पीने से व्यक्ति की पाचन क्रिया तंदुरुस्त रह सकती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित रह सकता है।
5 - बेहतर आती है नींद
यदि आपको अनिद्रा की समस्या है या आप नींद की कमी से परेशान हैं तो आपको बता दें कि रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन आपकी इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि रात को सोने से पहले यदि गर्म पानी का सेवन किया जाए तो डिप्रेशन और तनाव दोनों से दूर रहा जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को बेहतर नींद भी आ सकती है।
नोट - ज्यादा तेज गर्म पानी भी सेहत के नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले गुनगुने पानी का ही सेवन करें। इससे अलग यदि आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्या है या आप कोई स्पेशल डाइट फोलो कर रहे हैं तो अपनी डाइट में गुनगुने पानी को जोडऩे से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Leave A Comment