दिवाली के लिए घर पर बनाएं ये 5 तरह का आसान नाश्ता
दिवाली का त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार मिठाई और पकवान के बिना अधुरा है। भारतीय घरों में दिवाली पर तरह-तरह की चीजें बनाई जाती हैं। इस साल दीवाली का मजा दोगुना करने के लिए आप घर पर तरह-तरह की मिठाईयां और स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ सिंपल 5 स्नेक्स बता रहे हैं, जिन्हें खाकर मेहमान भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
1) कुकीज- नाश्ते के लिए आप कुछ टेस्टी कुकीज तैयार कर सकते हैं। घर में आप इसे आटे से बना सकते हैं। इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता भी डाल सकते हैं। अच्छे फ्लेवर को पाने के लिए आप इसमें इलायची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाय के साथ सर्व करने के लिए ये कुकीज बेस्ट हैं।
2) कॉर्न फ्लैक्स नमकीन- मूंगफली, आलू लच्छा और कॉर्न फ्लैक्स का इस्तेमाल करके बनने वाली नमकीन स्वाद में काफी अच्ची लगती है। आप इसमें नारियल के टुकड़े और कड़ी पत्ता को सेक कर डाल सकते हैं। ये नमकीन हर किसी को खूब पसंद आएगी।
3) मेथी मट्ठी- दिवाली स्नैक्स के लिए आप मेथी मट्ठी बना सकते हैं। अच्छे सॉफ्ट स्वाद के लिए आप इसमें खूब सारा मॉइन का इस्तेमाल करें। इस मट्ठी को आप अचार के साथ भी खा सकते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान भी आप इन मट्ठी को बना सकते हैं।
4) चकली- चावल से तैयार होने वाली चकली साउथ में खूब खाई जाती है। इसे बनाने के लिए एक अलग स्टैंड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बैटर में सफेद तिल का इस्तेमाल भी किया जाता है। इससे आप फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं।
5) बेसन भुजिया- बेसन की भुजिया हर घर में खाई जाती है। इसे आप दिवाली स्नैक्स के लिए भी तैयार कर सकते हैं। घर पर इस भुजिया को बनाने के लिए एक अलग सांचे का इस्तेमाल किया जाता है। आप मोटी या पतली शेप अपने मिताबिक चुन सकती हैं।
Leave A Comment