महिला को खून से पत्र लिखने का आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद. पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को एक महिला से छेड़खानी करने और उसे खून से सना एक पत्र भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस पत्र के साथ ब्लेड को भी संलग्न किया गया था। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक आरोपी नया मोबाइल खरीदने के लिए महिला से अपने खाते में पैसे भेजने के लिए कह रहा था। आरोपी की पहचान शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी के हैदर अली खान के रूप में हुई है। महिला भी उसी कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खान ने खून से सना पत्र महिला की कार पर चिपका दिया। सहमी महिला ने इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी जिसमें उसने कहा कि कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था, जिसे उसने नजरंदाज कर दिया। अब जब उसने अश्लील हरकतों के साथ उसके लिए आपत्तिजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करना शुरू किया, तो महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने शिकायत में कहा कि पीछा करने वाला उसे काफी देर तक घूरता रहता था जिसके कारण वह असहज महसूस करती थी। अपर पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने कहा, "पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment