ब्रेकिंग न्यूज़

अब बद्रीनाथ  जाने वाले हैलीकॉप्टरों से ​वसूला जाएगा ईको-विकास शुल्क

  बद्रीनाथ । चारधाम यात्रा मे यात्री देहरादून से हेलीकॉप्टर में बद्रीनाथ धाम पहुंचते हैं। अधिकांश तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर उसी दिन लौट जाते हैं। इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले हेलीकॉप्टर को भी ईको पर्यटक शुल्क देना होगा। पहले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को दर्शन के लिए लेकर पहुंचने वाहनों को ईको पर्यटन शुल्क देना पड़ता था लेकिन इस बार हेली कंपनी से शुल्क वसूला जाएगा। नगर पंचायत ने पर्यटक शुल्क में संशोधन की कार्यवाही भी शुरु कर ली है। नगर पंचायत बद्रीनाथ की प्रभारी अधिकारी/एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में इस बार ईको टैक्स में संशोधन किया गया है। वाहनों के साथ ही हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी प्रति चक्कर 1000 रुपये पर्यटक शुल्क लिया जाएगा। यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर प्रतिदिन 20 - 25 चक्कर लगाते हैं। इस पर्यटक शुल्क को नगर पंचायत द्वारा अपने स्तर से पर्यावरण व पर्यटन विकास पर खर्च किया जाएगा।
 नगर पंचायत द्वारा वसूला जाने वाला शुल्क - 
हेली सेवा  - 1000 रुपये प्रति चक्कर
बस          -   120 रुपये प्रति वाहन
टैंपो ट्रेवलर -     100 रुपये
कार, जीप  -    60 रुपये
दो पहिया वाहन -10 रुपये 
 बद्रीनाथ धाम को कूड़ा मुक्त बनाने की योजना भी बनाई - 
इस बार बद्रीनाथ धाम में ईको पर्यटक शुल्क के साथ तीर्थयात्रियों से 20 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे जिसके बदले उन्हें एक बैग दिया जाएगा। तीर्थयात्री धाम में रहने तक जो भी कूड़ा छोड़ते हैं। उसे बैग में रखकर रवानगी के समय बैरियर पर दे देंगे जिस पर नगर पंचायत के कर्मचारी उनसे लिए गए 20 रुपये को वापस कर देंगे। इससे धाम को प्लास्टिक व कूड़ा मुक्त रखा जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english