ब्रेकिंग न्यूज़

 महिला की हत्या कर शरीर के कई टुकड़े करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

  श्रीनगर,।जम्मू-कश्मीर के  बडगाम जिले में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और शव के कई टुकड़े कर शरीर के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर दफनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आठ मार्च को मध्य कश्मीर में सोईबग पुलिस चौकी को   तनवीर अहमद खान का एक आवेदन मिला था जिसमें उन्होंने बताया कि सात मार्च को उनकी बहन कोचिंग के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटी। प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की और वह जांच में जुट गयी। जांच के दौरान, पुलिस ने मोहनपोरा बडगाम निवासी आरोपी शब्बीर अहमद वानी सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगातार पूछताछ के बाद, आरोपी अहमद ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि उसने महिला के शव के कई टुकड़े कर दिए थे और शरीर के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अहमद के खुलासे के बाद शरीर के अंग बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, फिलहाल चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं और आगे की जांच जारी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english