फरवरी में लगभग 1 करोड़ 9 लाख मोबाइल नंबर आधार से जोड़े गए
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि इस साल फरवरी में एक करोड़ नौ लाख 70 हजार से अधिक मोबाइल नंबर आधार से जोड़े गए थे। यह जनवरी माह की तुलना में 93 प्रतिशत से अधिक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों को जनकल्याण सेवाओं का लाभ उठाने और विभिन्न सेवाओं तक पहुंच बनाने के लिए आधार को मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। लगभग 1700 केंद्रीय और राज्य समाज कल्याण की योजनाएं और सुशासन योजनाओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लिए आधार को अधिसूचित किया गया है।
देश में सभी क्षेत्रों में आधार को अपनाने में बढ़ोतरी हो रही है। आधार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को मजबूत करने और लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जो आधार 10 साल पहले जारी किए गए थे और कभी भी अपडेट नहीं किए गए उन्हें दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment